200MP ट्रिपल कैमरा के साथ Xiaomi 12T सीरीज 4 अक्टूबर को होगी लॉन्च, जानें क्या है खास!

Xiaomi 12T Pro में क्वालकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर Snapdragon 8+ Gen 1 देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 सितंबर 2022 20:10 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12T वनिला वेरिएंट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस होगा
  • Xiaomi 12T में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है
  • सीरीज के मॉडल्स में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है

Xiaomi 12T सीरीज में 200MP कैमरा सिस्टम देखने को मिलेगा।

Xiaomi 12T सीरीज की लॉन्च डेट कंपनी की ओर से कन्फर्म हो गई है। Xiaomi 12T का ग्लोबल लॉन्च 4 अक्टूबर को होने जा रहा है। शाओमी की यह लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज 200MP कैमरा के साथ आने वाली है जिसकी चर्चा काफी समय से हो रही है। अभी तक जो खबरें आई हैं, उनके मुताबिक Xiaomi 12T Pro में 200 मेगापिक्सल का सेंसर देखने को मिल सकता है। Xiaomi 12T वनिला में 108 मेगापिक्सल सेंसर होने की बात कही गई है। 

Xiaomi 12T सीरीज की लॉन्च डेट कंपनी ने एक ट्विटर पोस्ट में अधिकारिक रूप से घोषित कर दी है। सीरीज की हाइलाइट 200MP इमेजिंग सिस्टम है। सीरीज में दो स्मार्टफोन मॉडल्स लॉन्च होने की संभावना है जो कि Xiaomi 12T और Xiaomi 12T Pro होंगे। जैसा कि आमतौर पर देखने को मिलता है, प्रो मॉडल टॉप फीचर्स के साथ आता है जिसमें खास टेक्नोलॉजी कंपनी इस्तेमाल करती है। इसी तरह 200 मेगापिक्सल कैमरा केवल Xiaomi 12T Pro में दिया जाने की बात कही गई है। यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है जिसमें प्राइमरी सेंसर Samsung HP1 200MP होगा। सेकंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस हो सकता है। जबकि तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा, ऐसा कहा गया है। 

Xiaomi ने सीरीज से संबंधित एक लेटेस्ट टीजर भी जारी किया है जिसमें 200मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम को हाइलाइट किया गया है। शाओमी ने इसे Xiaomi ProCut टैग दिया है। 

12T वनिला वेरिएंट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस होगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। Xiaomi 12T Pro में क्वालकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर Snapdragon 8+ Gen 1 देखने को मिल सकता है। इसमें 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले 1,220 x 2,712 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ दिया जा सकता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। 

Xiaomi 12T के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसमें HDR10+ का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 8100 चिप हो सकती है। यह फोन 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि Xiaomi 12T Pro को 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। फोन क्लियर ब्लू, कॉस्मिक ब्लैक और लूनर सिल्वर कलर्स में लॉन्च किए जा सकते हैं। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.