12GB रैम, 50MP कैमरा, 67W चार्जिंग के साथ लॉन्‍च होगा Xiaomi 12S स्‍मार्टफोन!

गीकबेंच डेटाबेस में फोन को 12GB रैम के साथ दिखाया गया है, पर ज्‍यादा उम्‍मीद यही है कि डिवाइस कई रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में ऑफर की जाएगी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 जून 2022 18:19 IST
ख़ास बातें
  • बेंचमार्किंग प्‍लेटफॉर्म पर इस फोन को देखा गया है
  • कंंपनी का अगला फ्लैगशिप फोन हो सकता है यह
  • इस साल के आखिर तक हो सकता है ग्‍लोबल लॉन्‍च

फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है।

चीनी टेक दिग्‍गज शाओमी (Xiaomi) कई नए स्‍मार्टफोन्‍स पर काम कर रही है। इन्‍हीं में से एक Xiaomi 12S को इस साल के आखिर में लॉन्‍च किए जाने की खबरें हैं। बताया जाता है कि यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोन होगा, हालांकि शाओमी की ओर से इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है। इस बीच, फोन के बेस वैरिएंट को एक बेंचमार्किंग प्‍लेटफॉर्म पर देखा गया है। फोन को पॉपुलर बेंचमार्किंग ऐप, गीकबेंच पर स्‍पॉट किया गया है। कुछ समय पहले इस फोन के प्रो मॉडल को भी 3C सर्टिफ‍िकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। 

रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो Xiaomi 12S स्‍मार्टफोन में 67W की फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। कुछ ऐसी ही ऑफरिंग 12S प्रो में भी की जा सकती है। इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्प्ले, बैक साइड में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। कैमरों के लिए कंपनी के Leica के साथ पार्टनरशिप की उम्‍मीद जताई गई है, जिसके लेंस फोन में दिए जा सकते हैं। 
Advertisement

बताया जाता है कि Xiaomi 12S का बेस वैरिएंट एक ऑक्टा कोर प्रोसेसर से लैस होगा। फोन को 2206123SC मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है। कहा जा रहा है कि प्रोसेसर के लेवल पर इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से पै‍क किया जाएगा। अनुमान है कि इसे एड्रेनो 730 GPU के साथ जोड़ा जाएगा। गीकबेंच डेटाबेस में फोन को 12GB रैम के साथ दिखाया गया है, पर ज्‍यादा उम्‍मीद यही है कि डिवाइस कई रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में ऑफर की जाएगी। 

बताया जाता है कि गीकबेंच टेस्‍टों में इस डिवाइस ने सिंगल कोर में 1328 पॉइंट और मल्टी कोर टेस्टिंग  में 4234 पॉइंट हासिल किए। Xiaomi 12S स्‍मार्टफोन के Android 12 OS पर चलने की बात कही गई है, जिस पर MIUI 13 की लेयर होगी। 
Advertisement

कहा जा रहा है कि आने वाले महीनों में यह डिवाइस चीन में लॉन्च की जा सकती है, उसके बाद ग्‍लोबल मार्केट्स का नंबर आएगा। वहीं, Xiaomi 12 Ultra के लॉन्च का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए रोमांचक खबर है कि फोन कथित तौर पर जुलाई में लॉन्च हो सकता है। यानी अगले महीने Xiaomi 12 Ultra फोन के लॉन्च होने की संभावना है। फोन के मेन स्पेसिफिकेशन और रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.