Xiaomi का लाख रुपये वाला शाओमी 12 Ultra फोन 7 कैमरा कटआउट के साथ जुलाई में होगा लॉन्च!

इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 48 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप लेंस देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 7 जून 2022 13:57 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 6.6 इंच कर्व्ड एमोलेड टच स्क्रीन होगी
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है
  • डिस्प्ले के अंदर 1700 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी

Xiaomi 12 Ultra कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत $1,350 (लगभग 1,05,000 रुपये) बताई जा रही है।

Xiaomi 12 Ultra के लॉन्च का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए रोमांचक खबर है कि फोन कथित तौर पर जुलाई में लॉन्च हो सकता है। यानि कि अगले महीने Xiaomi 12 Ultra फोन के लॉन्च होने की संभावना है। फोन के मेन स्पेसिफिकेशन और रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इस लीक में फोन के प्राइस का खुलासा भी किया गया है। Xiaomi 12 Ultra फोन के स्पेसिफिकेशंस (संभावित) में 6.6 इंच कर्व डिस्प्ले बताया गया है। इसमें एक बड़ा गोलाकार कैमरा बम्प भी देखने को मिल सकता है जिसके अंदर मल्टीपल लेंस का सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसके मॉड्यूल के अंदर 7 कटआउट बताए जा रहे हैं। शाओमी 12 अल्ट्रा की चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाईप सी का सपोर्ट आएगा और सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले में पंच होल डिजाइन दिया जा सकता है। फोन की बिल्ड क्वालिटी भी टॉप नॉच बताई जा रही है जिसमें एल्यूमिनियम का फ्रेम और बैक पैनल सिरेमिक का मिल सकता है। 

Xiaomi 12 Ultra के लॉन्च के बारे में लेटेस्ट लीक कहता है कि फोन अगले महीने xiaomi के लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। इसी को लेकर टिप्स्टर Steve Hemmerstoffer (@OnLeaks) ने Zouton के साथ मिलकर फोन के रेंडर्स शेयर किए हैं। पोस्ट में शाओमी 12 अल्ट्रा लॉन्च डिटेल्स भी बताए गए हैं। साथ में Xiaomi 12 Ultra का प्राइस और मेन स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया गया है। 
Advertisement
 

Xiaomi 12 Ultra pricing and availability (expected)

Xiaomi 12 Ultra कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत $1,350 (लगभग 1,05,000 रुपये) बताई जा रही है। लीक में कहा गया है कि फोन जुलाई में लॉन्च हो सकता है। 
 

Xiaomi 12 Ultra specifications (expected)

Xiaomi 12 Ultra में एक बड़ा गोलाकार कैमरा बम्प देखने को मिल सकता है जो फोन के रियर पैनल में ऊपर की तरफ होगा। इसमें मल्टीपल कैमरा का सेटअप होगा। लीक्स की मानें तो इस कैमरा मॉड्यूल में 7 कटआउट होंगे। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 48 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप लेंस के अलावा अन्य सेंसर्स भी देखने को मिल सकते हैं। फ्रंट में फोन के अंदर 20 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। 

Xiaomi 12 Ultra के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.6 इंच कर्व्ड एमोलेड टच स्क्रीन होगी जिसका रिजॉल्यूशन 1,440x3,200 पिक्सल होगा। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 होगा, इसमें 1 बिलियन कलर्स और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। डिस्प्ले के अंदर 1700 निट्स की पीक ब्राइटनेस होने की बात कही गई है। फोन में Qualcomm Snapdragon 895 SoC की पावर देखने को मिल सकती है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के साथ आ सकता है। साउंड के लिए फोन में डुअल स्पीकर्स देखने को मिल सकते हैं। डिवाइस को 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 12 Ultra में फिंगरप्रिंट स्कैनर तो होगा ही, साथ ही बिल्ड में सिरेमिक बैक एल्यूमिनिमय फ्रेम के साथ देखने को मिल सकता है। फोन का वजन 234 ग्राम बताया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अधिकारिक रूप से अभी इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस पर मुहर नहीं लगाई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.