मजबूती के टेस्ट में टिका रहा Xiaomi 12 Pro, OnePlus 10 Pro के हुए दो टुकड़े! देखें वीडियो

स्क्रैच टेस्ट में Mohs स्केल पर लेवल 6 पर जाने के बाद फोन की स्क्रीन पर हल्के स्क्रैच पड़ने लगे थे।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 4 मई 2022 16:44 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 Pro के 8GB रैम वाले मॉडल की भारत में कीमत 62,999 रुपये है।
  • इसका 12GB रैम वेरिएंट 66,999 रुपये में आता है।
  • OnePlus 10 Pro इस टेस्ट में दो हिस्सों में टूट गया।

स्क्रीन पर गहरे स्क्रैच पड़ने के बाद भी Xiaomi 12 Pro टच इनपुट को अच्छी तरह रीड कर पा रहा था।

Photo Credit: YouTube Screenshot/JRE

Xiaomi 12 Pro मजबूती के टेस्ट में खरा उतरा है। फोन को JerryRigEverything ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में परखा गया और पाया गया कि यह OnePlus 10 Pro से भी ज्यादा टिकाऊ साबित होता है। OnePlus 10 Pro इस बेंड टेस्ट में टिक नहीं पाया और फेल हो गया। फोन दो हिस्सों में टूट गया। टेस्टिंग के दौरान फोन पर स्क्रेचेज लगाए गए, आग के पास रखा गया और बेंड टेस्ट किया गया। Xiaomi 12 Pro और OnePlus 10 Pro में एक जैसे स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। दोनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं। OnePlus 10 Pro को भारत में मार्च में लॉन्च किया गया था जबकि Xiaomi 12 Pro पिछले महीने ही लॉन्च हुआ है।

Zack Nelson ने अपने YouTube चैनल JerryRigEverything में 8 मिनट का वीडियो पोस्ट किया है। Xiaomi 12 Pro पर रेगुलर स्क्रैच टेस्ट किया गया। इस फोन में Corning Gorilla Glass Victus डिस्प्ले मिलता है और शाओमी की ओर से ही एक स्क्रीन प्रोटेक्टर भी दिया गया है। Mohs स्केल पर लेवल 6 पर जाने के बाद फोन की स्क्रीन पर हल्के स्क्रैच पड़ने लगे थे। 7वें लेवल पर इसमें गहरे स्क्रैच पड़ने लगे, जो कि किसी फोन पर डेली लाइफ में पड़ने की नौबत नहीं आती है। OnePlus 10 Pro ने भी JerryRigEverything टेस्ट में ऐसा ही परफॉर्म किया। 

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से ऊपर स्क्रीन पर गहरे स्क्रैच पड़ने के बाद भी फोन टच इनपुट को अच्छी तरह रीड कर पा रहा था। फायर टेस्ट में फोन की स्क्रीन 30 सेकेंड के बाद जलना शुरू हो गई और इस पर एक सफेद धब्बा हो गया। Xiaomi 12 Pro में एल्यूमीनियम का फ्रेम दिया गया है और बैक फ्रॉस्टेड है। वीडियो में दिखाया गया है कि फोन के फ्रेम से पेंट के छिलके उतर गए और फ्रॉस्टेड पेंट पर आसानी से स्क्रैच पड़ गए। 

फाइनल राउंड में फोन को बीच से मोड़ने की कोशिश की गई। Xiaomi 12 Pro नहीं मुड़ा और सीधा ही रहा, लेकिन कुछ क्लिक जैसा साउंड भीतर सुनाई दिया जिससे पता चला कि फोन के अंदरुनी हिस्से में शायद कुछ नुकसान हुआ है। OnePlus 10 Pro इस टेस्ट में दो हिस्सों में टूट गया। 

Xiaomi 12 Pro के 8GB रैम वाले मॉडल की भारत में कीमत 62,999 रुपये है। इसका 12GB रैम वेरिएंट 66,999 रुपये में आता है। कंपनी ने फोन को कॉचर ब्लू, नॉइर ब्लैक और ऑपेरा मॉवे कलर्स में लॉन्च किया है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality
  • Crisp 120Hz AMOLED display
  • Quick 120W wired charging
  • Powerful speakers
  • Good camera performance
  • Bad
  • No official IP rating
  • No macro camera or shooting mode
  • Gets hot while recording video
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1,440x3,200 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale: स्मार्टफोन, लैपटॉप मिलेंगे बंपर सस्ते, डील्स का हुआ खुलासा, अभी से कर लें तैयारी
  2. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  4. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Elon Musk की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर घटी, Tesla और SpaceX  के शेयर्स में गिरावट का असर
  2. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  4. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  5. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  6. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  7. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  8. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  9. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  10. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.