Xiaomi 11T, 11T Pro, 11 Lite 5G NE आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

Xiaomi 11T Pro कई बार लीक्स का हिस्सा बन चुका है, फोन 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकता है। इसके अलावा, इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 120 हर्ट्ज़ सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 5,000 एमएएच बैटरी और 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 सितंबर 2021 14:13 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 11T फोन MediaTek Dimensity 1200 SoC से होगा लैस
  • Xiaomi 11T Pro फोन Snapdragon 888 SoC से हो सकता है लैस
  • दोनों फोन में मिल सकते हैं ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
Xiaomi 11T Pro और Xiaomi 11T स्मार्टफोन को आज 15 सितंबर 2021 कंपनी के ग्लोबल इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। 11टी सीरीज़ के अलावा, Xiaomi ने 11 Lite 5G NE स्मार्टफोन लॉन्च को भी टीज़ किया है। शाओमी इस दौरान अपनी 120 वॉट हाइपरचार्ज टेक्नोलॉजी को भी इवेंट में पेश करने वाली है। साथ ही इस ग्लोबल इवेंट में कथित रूप से Xiaomi Smart TV Q1E 55-inch, Xiaomi Band 6 NFC और AX3000 mesh system भी लॉन्च किया जा सकता है। याद दिला दें, Mi Band 6 का नॉन-एनएफसी मॉडल की बिक्री भारत में अगस्त से ही शुरू हो चुकी है।

Xiaomi लॉन्च इवेंट 8pm GMT+8 (भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे) शुरू होगा। इस इवेंट को कंपनी के YouTube, Twitter और अन्य सोशल मीडिया चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। शाओमी ने कंफर्म कर दिया है कि इस इवेंट में Xiaomi 11T Pro और Xiaomi 11T स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाने वाला है। शाओमी के लेटेस्ट टीज़र से यह भी इशारा मिला था कि कंपनी नया Wi-Fi राउटर और फिटनेस बैंड लेकर आने वाली है। 91Mobiles की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Xiaomi Band 6 NFC और AX3000 mesh system को भी इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। आप शाम 5.30 बजे शुरू होने वाले इस इवेंट को नीचे इम्बेड वीडियो में देख सकते हैं।
Advertisement
 
 

Xiaomi 11T, Xiaomi 11T Pro specifications (expected)

Xiaomi 11T और Xiaomi 11T Pro कई बार लीक्स का हिस्सा बन चुके हैं। 11टी प्रो की बात करें, तो यह 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकता है। इसके अलावा, इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 120 हर्ट्ज़ सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 5,000 एमएएच बैटरी और 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

शाओमी 11टी वेरिएंट की बात करें, तो इसको लेकर कहा जा रहा है कि यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही इसमें 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
Advertisement

लीक रेंडर से संकेत मिलते हैं कि शाओमी 11टी और शाओमी 11टी प्रो फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और वर्टिकली स्थित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। साथ ही फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। दोनों ही फोन Celestial Blue, Meteorite Gray और Moonlight White कलर ऑप्शन में आ सकते हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि दोनों फोन को तीन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग अपग्रेड्स और चार साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स प्रदान किए जाएंगे।
 

Xiaomi 11 Lite 5G NE specifications (expected)

11टी सीरीज़ के साथ शाओमी 11 लाइट 5जी एनई की लॉन्चिंग को टीज़ किया गया है। नए शाओेमी फोन में कथित रूप से Mi 11 Lite 5G जैसे स्पेसिफिकेशन दिए जा सकते हैं। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन मौजूद होगा। हालांकि, नए फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर दिया जा सकता है, जबकि मी 11 लाइट 5जी फोन स्नैपड्रैगन 780जी प्रोसेसर से लैस था।
Advertisement
 

Xiaomi ‘Hyper' fast charging tech

शाओमी इस दौरान अपना 'Hyper' फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश कर सकती है, लेकिन फिलहाल उस मॉडल के नाम की जानकारी साफ नहीं हुई है जिसके साथ इस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश किया जाएगा। लीक के मुताबिस शाओमी 11टी प्रो फोन में 120 वॉट हाइपरचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
 

Xiaomi Smart TV, Mesh Wi-Fi Router specifications, features (expected)

कंपनी कथित रूप से नया Xiaomi Smart TV Q1E 55 इंच टीवी मॉडल भी इवेंट में लॉन्च कर सकती है। यह नया टीवी ओलेड पैनल से लैस होगा और यह चीन में मौजूदा स्मार्ट टीवी का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। Xiaomi Smart TV Q1E 55-inch से जुड़ी अभी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

कंपनी चीन के बाद Xiaomi AX3000 mesh system को भी ग्लोबली लॉन्च कर सकती है। इस राउटर में Gigabit 2.4GHz डुअल-बैंड 5जी वाई-फाई 6 मैश नेटवर्क, 256 जीबी मैमोरी और 160MHz bandwidth सपोर्ट शामिल होगा। इसको लेकर दावा किया गया है कि यह 3000Mbps तक ट्रांसफर रेट ऑफर करेगा।
Advertisement
 

Xiaomi Band 6 NFC specifications (expected)

आज कंपनी Xiaomi Band 6 NFC model को भी लॉन्च कर सकती है। यह शाओमी बैंड 6 का ही बदला हुआ अवतार होगा, जिसे भारत में अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। नए बैंड में NFC सपोर्ट की वजह से टच-बेस्ट पेमेंट सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, इसके सबी स्पेसिफिकेशन मौजूदा शाओमी बैंड 6 की तरह ही होंगे। यह बैंड 1.56 इंच कलर एमोलेड डिस्प्ले, SpO2 सेंसर, 24 घंटे तक के हार्ट रेट सेंसर, 15 एक्सरसाइज़ मोड और 50 मीटर तक के वाटर-रसिस्टेंट के साथ आएगा। इसमें 13 वॉच फेस मिल सकते हैं। सिंगल चार्ज पर यह बैंड 14 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp display with Dolby Vision support
  • Clear stereo speakers
  • Excellent performance
  • Good camera performance for stills and video
  • Useful macro camera
  • 120W charger
  • Bad
  • Ultra-wide-angle camera is not up to the mark
  • Lacks an IP Rating
  • Comes with lots of preloaded apps
  • Average low-light selfie camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.