चीन ने फिर किया कमाल! दुनिया का पहला फोन जो खुद से ही सब कर लेगा! Nubia M153 लॉन्च, जानें इसकी खासियत

चीन ने Nubia M153 फोन पेश किया है जो दुनिया का पहला फुल एजेंटिक AI फोन है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2025 16:16 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है
  • फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है
  • फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है

Nubia M153 फोन में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है

Photo Credit: AndroidPCtv

चीन ने फिर से दुनिया को चौंका दिया है। देश में एक ऐसा फोन लॉन्च किया गया है जो सिर्फ एक फोन नहीं है, बल्कि आपका पर्सनल एजेंट है। यह फोन इतना एडवांस्ड की आपकी हर बात समझता है। आपको सिर्फ इससे बोलने भर की जरूरत है और यह सारा काम खुद ही कर देगा। आपको इस पर उंगलियां चलाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। हम बात कर रहे हैं Nubia M153 की जो दुनिया का पहला फुल एजेंटिक AI फोन है। आइए जानते हैं इसकी खूबियां! 

चीन में सबसे एडवांस्ड AI फोन Nubia M153 को लॉन्च किया गया है। यह फोन ZTE और ByteDance ने मिलकर तैयार किया है। यह आपके एजेंट की तरह काम करता है जो आपके ऐप खोलकर देता है, पेमेंट कर देता है, होटल बुकिंग कर देता है और आपके आसपास मौजूद अन्य रोबोट्स से बात भी कर सकता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस फोन में Doubao AI को इंटीग्रेट किया है जो ByteDance का प्रोडक्ट है। यह कोई साधारण वॉइस असिस्टेंट नहीं है। असल में यह फोन की स्क्रीन को पढ़ सकता है। उस पर टाइप कर सकता है, स्क्रीन पर क्लिक कर सकता है और लम्बे टास्क भी खुद से ही पूरे कर देता है। 

Advertisement

उदाहरण के लिए अगर आप इससे कहें कि मुझे भूख लगी है तो आपको Swiggy ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी, यह आपके लिए खुद ही खाना मंगवा देगा, बस आप बता दें कि आपको क्या खाना है। इसके काम करने के तरीके को लेकर एक बिजमेन द्वारा वीडियो भी पोस्ट किया गया है। उदाहरण देकर बताया गया है कि व्यक्ति ने होटल के बाहर एक फोटो लेकर कहा कि 'मुझे अपने पालतू (pet) के साथ यहां ठहरना है।' बस इतना कहना था कि फोन ने होटल का नाम पढ़ लिया, बुकिंग ऐप भी खुद खोली, तारीख डाली, चेक किया कि यहां पालतू जानवर ला सकते हैं या नहीं, और फिर कर डाली बुकिंग! 

इसी तरह से यह सबकुछ कर सकता है फिर चाहे टैक्सी बुकिंग हो या ट्रिप प्लानिंग। रिपोर्ट के अनुसार इसमें दो AI काम करते हैं। एक Doubao AI है जो सोचता है कि क्या करना है। दूसरा AI Nebula-GUI के रूप में मौजूद है जो स्क्रीन को ऑपरेट करता है, इस पर टाइप कर सकता है, और क्लिक भी करता है।

Nubia M153 Specifications

Nubia M153 को कंपनी ने लिमिटिड एडिशंस में उतारा है। फोन में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, साथ में 50MP OIS टेलीफोटो लेंस है जिसमें 2.5X जूम सपोर्ट है। और तीसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 16 जीबी की रैम दी गई है। इसमें पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है। फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग, और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.