50MP कैमरा, डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट के साथ Wobble One लॉन्च, जानें कीमत

Indkal Technologies के ब्रांड Wobble का पहला स्मार्टफोन Wobble One आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है।

50MP कैमरा, डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट के साथ Wobble One लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Wobble

Wobble One में 6.67 इंच की फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Wobble One में 6.67 इंच की फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
  • Wobble One में 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 कैमरा है।
  • Wobble One में 12GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज है।
विज्ञापन

Indkal Technologies के ब्रांड Wobble का पहला स्मार्टफोन Wobble One आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। Wobble का यह नया स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इस नए स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Wobble One स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Wobble One Price

Wobble One के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,000 रुपये है। यह फोन 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा, जिनकी कीमत का खुलासा अभी तक कंपनी ने नहीं किया है। यह फोन देश में 12 दिसंबर से अमेजन के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को मिथिक व्हाइट, एक्लिप्स ब्लैक और ओडिसी ब्लू रंगों में पेश किया जाएगा।

Wobble One Specifications

Wobble One में 6.67 इंच की फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन के साथ आता है। Wobble One एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। डिजाइन की बात करें तो वॉबल वन में ग्लास रियर पैनल और एल्युमीनियम अलॉय फ्रेम है। इस फोन की मोटाई 7.8 मिमी है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक बैटरी की कैपेसिटी का खुलासा नहीं किया है। ऐसा दावा है कि यह 47 घंटे तक कॉलिंग, 24 घंटे वीडियो प्लेबैक और 22 दिनों तक स्टैंडबाय मोड में काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड + बोकेह कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। गेमिंग के लिए यह फोन एपिक हाइपरइंजन गेमिंग टेक्नोलॉजी से लैस है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »