शाओमी एमआई 4 के लिए विंडोज 10 मोबाइल अब उपलब्ध है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2015 18:51 IST
शाओमी ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ पार्टनरशिप में अपने फ्लैगशिप एमआई 4 एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए विंडोज 10 मोबाइल रॉम उपलब्ध करा दिया है। विंडोज 10 मोबाइल रॉम सिर्फ एलटीई वर्ज़न वाले हैंडसेट के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह उन एमआई 4 हैंडसेट को सपोर्ट नहीं करेगा जो एलटीई वर्ज़न फ़ीचर से लैस नहीं हैं। गौर करने वाली बात है कि भारत में नॉन-एलटीई वर्ज़न को ही लॉन्च किया गया था।

एमआईयूआई के फोरम पोस्ट के जरिए कंपनी ने एमआई 4 हैंडसेट के लिए माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर (डाउनलोड करें) की उपलब्धता का ऐलान किया। फोरम में लिखा गया है कि इच्छुक यूज़र को इसके लिए विंडोज इंसाइडर प्रोग्राम के लिए साइन अप करना होगा। हालांकि, लेटेस्ट रॉम को इस्तेमाल करने के लिए एमआई 4 के एलटीई वेरिएंट की ज़रूरत पडे़गी।

शाओमी के एक प्रवक्ता ने इस हफ्ते ही गैजेट्स 360 को बताया था, ''यह कोशिश माइक्रोसॉफ्ट के नेतृत्व में की गई है। जिस बिल्ड को तैयार किया गया है वह एमआई 4 की चीन वर्ज़न पर ही काम करता है।'' प्रवक्ता की जानकारी के मुताबिक, इस रॉम को किसी अन्य मार्केट में नहीं उपलब्ध कराया जाएगा।

गौर करने वाली बात है कि विंडोज ओएस को लेकर माइक्रोसॉफ्ट और चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी के बीच 9 महीने पहले समझौता हुआ था। इस हफ्ते की शुरुआत में शाओमी के प्रेसिडेंट और सह-संस्थापक लिन बिन ने इसे आम यूज़र के लिए उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी थी।
Advertisement

कुछ उत्साही यूज़र्स ने इंटरनेट पर शाओमी एमआई 4 एंड्रॉयड हैंडसेट पर माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर अपलोड करने के निर्देश जारी किए हैं। हम स्वत्रंत तौर पर इन निर्देशों को प्रमाणित नहीं कर सकते।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.