Wiko Hi Enjoy 70 5G बजट स्मार्टफोन 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, Dimensity 700 के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Wiko Hi Enjoy 70 5G में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 सितंबर 2024 12:14 IST
ख़ास बातें
  • Wiko Hi Enjoy 70 5G में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले है।
  • Wiko Hi Enjoy 70 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Wiko Hi Enjoy 70 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Wiko Hi Enjoy 70 5G में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Wiko

Huawei इकोसिस्टम ब्राड Wiko ने चीनी बाजार में Wiko Hi Enjoy 70 5G किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Wiko Hi Enjoy 70 5G में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले है। इसमें में 13 मेगापिक्सल का AI पावर्ड कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Wiko Hi Enjoy 70 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Wiko Hi Enjoy 70 5G Price


कीमत की बात की जाए तो Wiko Hi Enjoy 70 के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 Yuan (11,743), 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1199 Yuan (14,175) और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1399 Yuan (16,524) है। यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए 6 सितंबर को 10:08 AM पर उपलब्ध होगा।


Advertisement
Wiko Hi Enjoy 70 5G Specifications


Wiko Hi Enjoy 70 5G में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले ऑल्वेज ऑन द डिस्प्ले का सपोर्ट करती है। Wiko Hi Enjoy 70 में ऑक्टा कोर Mediatek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन HarmonyOS पर काम करता है और HarmonyOS कनेक्ट सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का AI पावर्ड कैमरा दिया गया है जो कि सुपर नाइट मोड, AI ब्यूटी और AI स्नैपशॉट का सपोर्ट करता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 13 घंटे ऑनलाइन मूवी और 11 घंटे शॉर्ट वीडियो ब्राउजिंग प्रदान करता है। डाइमेंशन की बात करें तो Wiko Hi Enjoy 70 की लंबाई 168.3mm, चौड़ाई 77.7mm, मोटाई 8.98mm और वजन 202 ग्राम है। यह स्मार्टफोन Ice Crystal Blue, Snow White और Midnight Black कलर ऑप्शन में आता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  4. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  5. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  6. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  7. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  8. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  10. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.