5.5 इंच डिस्प्ले वाला Wickedleak Wammy Neo 3 स्मार्टफोन लॉन्च

5.5 इंच डिस्प्ले वाला Wickedleak Wammy Neo 3 स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
विकेडलीक (Wickedleak) ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन वैमी नियो 3 (Wammy Neo 3) लॉन्च किया है। हैंडसेट 15,990 रुपये में मिलेगा और यह कंपनी की वेबसाइट पर शनिवार से उपलब्ध है।

यह एक डुअल-सिम (माइक्रो-सिम) फोन है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस डिवाइस में 5.5 इंच (1080x1920 pixel) का IPS OGS डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 401ppi। विकेडलीक वैमी नियो 3 (Wickedleak Wammy Neo 3) 1.7GHz octa-core MediaTek MT6752 प्रोसेसर के साथ आएगा और साथ में मौजूद होगा 3GB का रैम (RAM)।

Wammy Neo 3 में एलईडी फ्लैश के साथ 14 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। डिवाइस में 84 डिग्री वाइड एंगल वाला 4.9 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64GB तक के) के जरिए एक्सपेंड भी किया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो डिवाइस में 4G LTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n/ac, ब्लूटूथ 4.0, GPS/ A-GPS, HotKnot और माइक्रो-यूएसबी के साथ OTG सपोर्ट मौजूद है।

बड़े स्क्रीन वाले इस हैंडसेट में 3000mAh की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 152x75.5x8.7mm है और वजन 177 ग्राम। Wickedleak Wammy Neo 3 में एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, मैगनेटोमीटर, गायरोस्कोप मौजूद है। यह ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

लॉन्च के मौके पर विकेडलीक के सीईओ आदित्य मेहता ने कहा, "Wammy Neo 3 के लॉन्च के साथ हम बजट प्राइस में कंज्यूमर के हाथों में एक प्रीमियम फोन पहुंचाना चाहते हैं। इसके साथ हम यह सुनिश्चित भी कर रहे हैं कि कंज्यूमर को लेटेस्ट स्पेसिफिकेशन मिलें जैसे कि 3GB RAM और 64-bit प्रोसेसर।"

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  2. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  4. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  5. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  6. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  8. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  9. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  10. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »