Redmi K20 और Redmi K20 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

Redmi K20 vs Redmi K20 Pro: आइए अब आपको बताते हैं कि रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो के बीच क्या समानताएं और क्या अंतर है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 जुलाई 2019 13:13 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी के20 में तीन रियर कैमरे हैं
  • Redmi K20 और Redmi K20 Pro की सेल 22 जुलाई से
  • दोनों ही स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है

Redmi K20 vs Redmi K20 Pro: रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो एक-दूसरे से कितने अलग?

Xiaomi ने भारत में Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कागजी तौर पर रेडमी के20 और रेडमी के20 दोनों ही हैंडसेट शानदार स्पेसिफिकेशन से लैस हैं और इनमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। एक ओर जहां दोनों ही रेडमी स्मार्टफोन में कई समानताएं हैं तो वहीं इनमें कुछ अंतर भी है। आइए अब आपको बताते हैं कि रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो के बीच क्या समानताएं और क्या अंतर है।
 

Redmi K20 बनाम Redmi K20 Pro की भारत में कीमत

भारत में रेडमी के20 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये तय की गई है। रेडमी के20 के तीन अलग-अलग कलर वेरिएंट हैं- कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेशियर ब्लू। रेडमी के20 की पहली सेल फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे (दोपहर) शुरू होगी। रेडमी के20 के साथ रिटेल बॉक्स में प्रीमियम हार्ड कवर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Redmi K20 और Realme X में कौन बेहतर?

दूसरी ओर, रेडमी के20 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपये जबकि इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 30,999 रुपये में बेचा जाएगा। रेडमी के20 प्रो के तीन अलग-अलग कलर वेरिएंट हैं- कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेशियर ब्लू। रेडमी के20 के साथ रेडमी के20 प्रो की भी पहली सेल 22 जुलाई को फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर होगी। रेडमी के20 प्रो खरीदने वाले ग्राहकों को भी रिटेल बॉक्स में 999 रुपये वाला प्रीमियम हार्ड कवर मिलेगा।
 

Redmi K20 Pro vs Redmi K20 Specifications

रेडमी के20 प्रो और रेडमी के20 के बीच में अंतर की बात करने से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों में कौन-कौन सी समानताएं हैं। दोनों ही हैंडसेट का डिज़ाइन एक समान है और दोनों ही स्मार्टफोन डुअल-सिम स्लॉट (नैनो) और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं। रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलते हैं। इनमें 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.9 है।
 

Redmi K20 बनाम Redmi K20 Pro का कैमरा

अब बात कैमरा सेटअप की। रेडमी के20 में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स582 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। रेडमी के20 स्मार्टफोन 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

रेडमी के20 प्रो में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन 60 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो दोनों ही फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन की लंबाई-चौड़ाई और वज़न भी समान है। डाइमेंशन 156.7x74.3x8.8 मिलीमीटर और वज़न 191 ग्राम है।
Advertisement
 

Redmi K20 vs Redmi K20 Pro का प्रोसेसर

अब बात दोनों हैंडसेट के बीच अंतर की। रेडमी के20 में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर तो वहीं रेडमी के20 प्रो में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ ऐड्रेनो 649 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है।
 

Redmi K20 बनाम Redmi K20 Pro में स्टोरेज

रेडमी के20 में 6 जीबी रैम तो वहीं रेडमी के20 प्रो में 8 जीबी तक रैम है। रेडमी के20 में 128 जीबी तक तो वहीं दूसरी ओर रेडमी के20 प्रो में 256 जीबी तक स्टोरेज है।
 

Redmi K20 vs Redmi K20 Pro की बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

रेडमी के20 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। वहीं, दूसरी ओर रेडमी के20 प्रो में भी 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है लेकिन यह 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। हालांकि, दोनों ही स्मार्टफोन के साथ रिटेल बॉक्स में 18 वॉट का चार्जर मिलेगा। Xiaomi रेडमी के20 प्रो के लिए 27 वॉट का सोनिकचार्ज फास्ट चार्ज अडैप्टर को अलग से बेचेगी और इसकी कीमत 999 रुपये है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट से लैस है तो वहीं रेडमी के20 में यह सपोर्ट नहीं मिलेगा।
 
शाओमी रेडमी के20 प्रो बनाम शाओमी रेडमी के20

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.39 इंच6.39 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल 20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम
8 जीबी6 जीबी
स्टोरेज
256 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9एंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.396.39
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
19:919.5:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
403403

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730
रैम
8 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
256 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
नहींनहीं
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
नहींनहीं

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.75, 1.6-micron) + 13-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)48-मेगापिक्सल (f/1.75, 1.6-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron) + 13-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)
रियर ऑटोफोकस
पीडीएएफ और लेज़र ऑटोफोकसहां
रियर फ्लैश
एलईडीहां
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल (f/2.2, 0.8-micron)20-मेगापिक्सल (f/2.2, 0.8-micron)
पॉप-अप कैमरा
हांहां
फ्रंट फ्लैश
-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 10MIUI 10

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां
एनएफसी
-नहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-हां
Wi-Fi Direct
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
-हां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
-हां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
बैरोमीटर
हां-
टेंप्रेचर सेंसर
हां-
कंपास/ मैगनेटोमीटर
-हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  2. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  3. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  4. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  5. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  6. सस्ते होने वाले हैं स्मार्टफोन? जानें क्या कहता है निर्मला सीतारमण का 2026 बजट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  3. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  6. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  7. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  8. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.