Vodafone ने लॉन्च किए 205 रुपये और 225 रुपये के प्रीपेड प्लान, जानें खासियतें

वोडाफोन की वेबसाइट पर 205 रुपये और 225 रुपये वाले प्लान को लिस्ट कर दिया गया है। दोनों ही प्लान को Vodafone Prepaid सब्सक्राइबर्स के लिए बोनस कार्ड्स में लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जुलाई 2019 17:04 IST
ख़ास बातें
  • 205 रुपये वाले वोडाफोन प्लान में 2 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा
  • 225 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 4 जीबी डेटा दिया जाएगा
  • वोडाफोन आइडिया सब्सक्राइबर्स Zee5 Theatre का लुत्फ उठा पाएंगे
Vodafone ने 205 रुपये और 225 रुपये के नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इसमें वोडाफोन सब्सक्राइबर्स को 4 जीबी तक डेटा मिलेगा। दोनों ही प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 600 एसएमएस की सुविधा के साथ आते हैं। बता दें कि 205 रुपये वाले वोडाफोन प्रीपेड प्लान की वैधता 35 दिनों की है, जबकि 228 रुपये वाले प्लान की वैधता 48 दिनों की है। दो नए वोडाफोन प्रीपेड प्लान लॉन्च किए जाने के अलावा सब्सक्राइबर्स के लिए Zee5 Theatre के सब्सक्रिप्शन का भी ऐलान किया गया। इस खास कंटेंट का एक्सेस वोडाफोन प्ले और आइडिया मूवीज एंड टीवी ऐप के ज़रिए मिलेगा।

वोडाफोन की वेबसाइट पर 205 रुपये और 225 रुपये वाले प्लान को लिस्ट कर दिया गया है। दोनों ही प्लान को Vodafone Prepaid सब्सक्राइबर्स के लिए बोनस कार्ड्स में लिस्ट किया गया है।

205 रुपये वाले प्लान में सब्सक्राइबर्स को 2 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। वहीं, 225 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 4 जीबी डेटा दिया जाएगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, 205 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 35 दिनों की है और 225 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 48 दिनों की।

दोनों ही वोडाफोन प्रीपेड प्लान में सब्सक्राइबर्स अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा वैधता के दौरान यूज़र्स 600 एसएमएस भी भेज पाएंगे। प्लान में वोडाफोन प्ले ऐप का भी एक्सेस मिलेगा।
Advertisement

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, 205 रुपये और 225 रुपये वाले प्रीपेड प्लान बिहार-झारखंड, दिल्ली-एनसीआर, कर्नाटक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत चुनिंदा सर्कल में ही उपलब्ध है। गैजेट्स 360 भी स्वतंत्र रूप से वोडाफोन की वेबसाइट पर इन चार सर्कल में प्लान को वैरिफाई करने में सफल रहा।
Advertisement

इन सबके अलावा प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए वोडाफोन आइडिया ने Zee5 Theatre एक्सेस देने की भी बात की। इसे वोडाफोन प्ले और आइडिया मूवीज एंड टीवी ऐप के ज़रिए एक्सेस किया जा सकेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.