Vivo Z1 Pro लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से है लैस

Vivo Z1 Pro Price in India: Vivo Z1 Pro की बिक्री Flipkart और Vivo India ई-स्टोर पर 11 जुलाई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। जानें वीवो ज़ेड1 प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जुलाई 2019 11:27 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Z1 Pro की बिक्री 11 जुलाई को होगी शुरू
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Vivo Z1 Pro के तीन वेरिएंट हैं
  • Vivo Z1 Pro गेमिंग के लिए गेम मोड 5.0 से है लैस

Vivo Z1 Pro Camera: वीवो ज़ेड1 प्रो में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा

Vivo Z1 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वीवो ज़ेड1 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला हैंडसेट है। यह 32 मेगापिक्सल के "इन-डिस्प्ले" (होल पंच) सेल्फी कैमरे और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसके अतिरिक्त Vivo Z1 Pro में गेम मोड 5.0 पहले से इंस्टॉल है और यह PUBG Mobile Club Open 2019 के लिए आधिकारिक फोन भी है। हैंडसेट में फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 6 जीबी तक रैम और 5,000 एमएएच की बैटरी है। बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आती है।

मार्केट में वीवो ज़ेड प्रो की भिड़ंत Samsung Galaxy M40 और Redmi Note 7 Pro के टॉप वेरिेएंट से होगी। आइए अब आपको Vivo Z1 Pro की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Vivo Z1 Pro की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

वीवो ज़ेड1 प्रो की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,990 रुपये में बेचा जाएगा। सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है और इसे 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। Vivo Z1 Pro के तीनों कलर वेरिएंट हैं- मिरर ब्लैक, सोनिक ब्लैक और सोनिक ब्लू।

Vivo Z1 Pro के सेल की तारीख 11 जुलाई है और इसकी बिक्री Flipkart और Vivo India ई-स्टोर पर होगी। Vivo Z1 Pro के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की अगर बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
 

Vivo Z1 Pro स्पेसिफिकेशन

वीवो ब्रांड के इस नए फोन को युवाआों के लिए बनाया गया है। फोन गेम मोड 5.0 के साथ आता है। यह 4डी वाइब्रेशन और 3डी सराउंड साउंड से लैस है जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होती है। इसमें मल्टी टर्बो फीचर है जो सेंटर टर्बो, एआई टर्बो, नेट टर्बो, कूलिंग टर्बो और ART++ टर्बो है जो परफॉर्मेंस को रफ्तार देंगे। इसमें वॉयस चेंजर और अलग से एआई बटन भी है।

डुअल-सिम Vivo Z1 Pro एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.0 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 616 जीपीयू और 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

Vivo Z1 Pro Camera: तीन रियर कैमरों से लैस है वीवो जे़ड1 प्रो

तीन रियर कैमरों से लैस है Vivo Z1 Pro। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 120 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी के दीवानों के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। एआई फिल्टर, बैकलाइट एचडीआर, पोर्ट्रेट बोकेह, पोर्ट्रेट लाइट इफेक्ट्स, एआई स्टीकर्स, एआई ब्यूटी और लाइव फोटो जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

वीवो ज़ेड1 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं-  64 जीबी और 128 जीबी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, फिंगरप्रिंट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

Vivo Z1 Pro की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 21 दिनों के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। फोन का डाइमेंशन 162.39x77.33x8.85 मिलीमीटर है और वज़न 201 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Very good battery life
  • Decent cameras
  • Good value for money
  • Bad
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  2. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  3. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  2. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  3. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  5. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  6. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  7. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  8. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  9. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  10. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.