Vivo Y9s हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और चार रियर कैमरों से है लैस

Vivo Y9s Launched: वीवो वाई9एस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। जानें Vivo ब्रांड के इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2019 14:26 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y9s में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है
  • वीवो वाई9एस की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
  • स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है Vivo Y9s में

Vivo Y9s Specifications: वीवो वाई9एस में है 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर

Vivo Y9s Launched: वीवो वाई9एस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। Vivo ब्रांड का यह स्मार्टफोन कंपनी का लेटेस्ट मिड-रेंज़ स्मार्टफोन है। वीवो वाई9एस पिछले हफ्ते रूस में लॉन्च हुए Vivo V17 का ही चीनी वेरिएंट है। अहम खासियतों की बात करें तो Vivo Y9s में वाटरड्रॉप-नॉच, डायमंड आकार का क्वाड रियर कैमरा मॉड्यूल और ग्रेडिएंट बैक पैनल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और Vivo ब्रांड का यह फोन 18 वॉट डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। आइए अब आपको वीवो वाई9एस की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Vivo Y9s price, उपलब्धता

वीवो वाई9एस के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,998 चीनी युआन (लगभग 20,400 रुपये) है। चीनी मार्केट में इस नए Vivo फोन की बिक्री 6 दिसंबर से शुरू होगी लेकिन वीवो वाई9एस प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
Advertisement

बता दें कि Vivo Y9s के तीन कलर वेरिएंट हैं, ग्लेज्ड ब्लैक, नेब्यूला ब्लू और सिंफनी ऑफ लाइट। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि वीवो वाई9एस को अन्य ग्लोबल मार्केट में कब तक उतारा जाएगा। जैसा कि हमने आपको बताया Vivo Y9s स्मार्टफोन पिछले सप्ताह रूस में लॉन्च हुए Vivo V17 का चीनी वेरिएंट है।
 

Vivo Y9s specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला वीवो वाई9एस स्मार्टफोन Android 9 Pie पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। Vivo Y9s में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (2340×1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5.9 है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो वाई9एस में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। Vivo Y9s में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

वीवो वी17 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
Advertisement

Vivo ब्रांड के इस स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 159.25×75.19×8.68 मिलीमीटर और वज़न 186.7 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y9s price, Vivo Y9s specifications, Vivo Y9s, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.