Vivo Y91 की कीमत हुई कम, जानें नया दाम

ताज़ा कटौती के बाद Vivo Y91 की कीमत 9,990 रुपये हो गई है। फोन नई कीमत में वीवो इंडिया ई-शॉप पर उपलब्ध है। अमेज़न इंडिया और पेटीएम पर भी फोन को नई कीमत में उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 मार्च 2019 15:24 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y91 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • 4030 एमएएच की बैटरी दी गई है वीवो वाई91 में
  • वीवो वाई91 में 6.22 इंच का हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है
Vivo Y91 की कीमत कम हो गई है। अब इस स्मार्टफोन को 1,000 रुपये सस्ते में बेचा जाएगा। इच्छुक ग्राहक वीवो वाई91 को 9,990 रुपये में खरीद पाएंगे। वीवो ब्रांड का लेटेस्ट मॉडल है Vivo Y91, यह ग्रेडिएंट बैक और वाटड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। Vivo के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस है। वीवो वाई91 में पोर्ट्रेट मोड और फेस अनलॉक फीचर से लैस है। इस फोन की भिड़ंत Xiaomi और Realme ब्रांड के सस्ते फोन से है।

ताज़ा कटौती के बाद Vivo Y91 की कीमत 9,990 रुपये हो गई है। फोन नई कीमत में वीवो इंडिया ई-शॉप पर उपलब्ध है। अमेज़न इंडिया और पेटीएम पर भी फोन को नई कीमत में उपलब्ध कराया गया है। मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ऑफलाइन मार्केट में वीवो वाई91 की कीमत कम करने की जानकारी दी थी।
Advertisement

Gadgets 360 ने कीमत में कटौती के लिए वीवो इंडिया से संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा। याद रहे कि Vivo Y91 को इस साल ही भारत में 10,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

Vivo Y91 स्पेसिफिकेशन

वीवो वाई91 में 6.22 इंच का हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है। यह एचडी+ (720x1520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 88.6 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। फोन में ड्यूड्रॉप नॉच है और किनारों पर बेज़ल बेहद ही पतले हैं। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ पावरवीआर जीई8320 जीपीयू और 2 जीबी दिए गए हैं।
Advertisement

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Vivo Y91 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/ 2.2) का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल (एफ/ 2.4) का। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

एआई से लैस कैमरे स्मार्ट ब्यूटिफिकेशन फीचर के साथ आते हैं। पोर्ट्रेट मोड, स्लो मोशन कैपचर और फेस अनलॉक जैसे फीचर भी कैमरे का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

डुअल-सिम Vivo Y91 (नैनो+नैनो) 4जी कनेक्टिविटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, ग्लोनास, जीपीएस और वाई-फाई 2.4जी के साथ आता है। चार्जिंग के लिए यूएसबी 2.0 पोर्ट दिया गया है। वीवो वाई91 में 4030 एमएएच की बैटरी दी गई है। नए स्मार्टफोन का डाइमेंशन 75.09 x 8.28 x 155.11 मिलीमीटर है और वज़न 163.5 ग्राम। वीवो वाई91 को ओसियन ब्लू और स्टारी ब्लैक रंग में बेचा जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32एमबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.