Vivo Y81 भारत में लॉन्च, 3,260mAh की बैटरी वाले इस फोन में है नॉच डिस्प्ले

Vivo Y81 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन Asus ZenFone Max Pro 1, Xiaomi Redmi Note 5, और Honor 9N को कड़ी चुनौती देगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 अगस्त 2018 10:30 IST
ख़ास बातें
  • अमेजन और vivo.com पर Vivo Y81 की बिक्री शुरू
  • वीवो वाई81 में iPhone X जैसा नॉच और पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले मिलेगा
  • भारत में Vivo Y81 की कीमत 12,999 रुपये
Vivo Y81 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। याद करा दें कि जून 2018 में वीवो वाई81 को वियतनाम में लॉन्च किया गया था। Vivo का यह मिड-रेंड स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद कई ब्रांड के हैंडसेट को टक्कर देगा। Vivo Y81 की कीमत 12,999 रुपये है। इस प्राइस सेगमेंट में यह फोन  Asus ZenFone Max Pro 1, Xiaomi Redmi Note 5, और Honor 9N को कड़ी चुनौती देगा। इस फोन में भी आपको iPhone X जैसा नॉच और पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो यह बड़े एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा फेस डिटेक्शन और 3260 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Vivo Y81 की भारत में कीमत

कंपनी ने भारत में Vivo Y81 की बिक्री शुरू कर दी है। वीवो का यह हैंडसेट 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। ग्राहक वीवो वाई81 को vivo.com और Amazon से खरीद सकते हैं। मिड-रेंज सेगमेंट में Vivo Y81 कई ब्रांड के स्मार्टफोन को कड़ी चुनौती देगा। यह स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। अमेजन और फ्लिपकार्ट वीवो वाई81 पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहे हैं।
 

Vivo Y81 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Vivo Y81 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और इस कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी मौज़ूद है। हैंडसेट में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6762 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए आईएमजी जीई8320 मौज़ूद है। 3 जीबी रैम के साथ इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Vivo Y81 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसका भी अपर्चर एफ/2.2 है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 3260 एमएएच की बैटरी। Vivo Y81 के कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। वीवो वाई81 का डाइमेंशन 155.06x75.0x7.77 मिलीमीटर है और वज़न 146.5 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6762

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.