50MP कैमरा 12GB तक रैम के साथ लॉन्‍च हुआ Vivo Y78t स्‍मार्टफोन, जानें प्राइस

Vivo Y78t : 6000mAh की बैटरी है, जो 44 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2023 14:11 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y78t स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्‍च किया गया
  • इसकी कीमत 1,499 युआन (लगभग 17,019 रुपये) है
  • इसे ब्‍लैक, वाइट और ग्रीन कलर्स में लिया जा सकेगा

यह डिवाइस एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलती है, जो ओरिजिनओएस 3.0 की लेयर से पैक है।

Photo Credit: shop.vivo.com

चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) ने अपने होम मार्केट में Vivo Y78t नाम से एक नया फोन लॉन्‍च किया है। वीवो के इस फोन में फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले, 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट जैसी खूबियां हैं। 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा सेंसर इस फोन में दिया गया है। 6000mAh की बैटरी है, जो 44 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्‍टोरेज दिया गया है। वीवो का नया फोन बाकी मार्केट्स में कब लॉन्‍च होगा, इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है।   
 

Vivo Y78t Price  

Vivo Y78t के 12 जीबी रैम + 256 जीबी वेरिएंट के दाम सामने आए हैं। इसकी कीमत 1,499 युआन (लगभग 17,019 रुपये) है। इसे 22 अक्‍टूबर से ब्‍लैक, वाइट और ग्रीन कलर्स में लिया जा सकेगा। वीवो ने यह नहीं बताया है कि इस फोन को बाकी मार्केट में कब पेश किया जाएगा। 
 

Vivo Y78t Specifications, features    

Vivo Y78t में 6.64 इंच का एलसीडी पैनल दिया गया है। यह फुल एचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले में  120Hz तक रिफ्रेश रेट और 240Hz तक टच सैंपलिंग मिलता है। फोन के राइट साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।  

Vivo Y78t में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस और एक एलईडी फ्लैश इसमें है। फोन में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलती है, जो ओरिजिनओएस 3.0 की लेयर से पैक है। 

Vivo Y78t में स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट दिया गया है। UFS 2.2 स्टोरेज है। इस फोन में 8 और 12 जीबी रैम लगाई गई है। स्‍टोरेज 128 जीबी से 256 जीबी तक मिल जाता है। 6 हजार एमएएच की बैटरी Vivo Y78t में दी गई है, जो 44वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  

अन्‍य खूबियों की बात करें, तो यह फोन डुअल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, GPS, USB-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक से लैस है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है स्क्वेयर कैमरा आइलैंड, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Toshiba ने लॉन्च किए 55-100 इंच डिस्प्ले वाले Z670SP MiniLED टीवी, गजब के हैं फीचर्स, जानें
  3. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
  4. Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट फोन
  5. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट 
  2. Gmail में चंद क्लिक में 'Unsubscribe' करें सभी स्पैम ईमेल, इनबॉक्स हमेशा रहेगा साफ!
  3. Bitcoin में 78,000 डॉलर तक पहुंचने के बाद गिरावट, होर्मुज संकट का पड़ा असर 
  4. Huawei Pura 90 Pro हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  5. 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Huawei Pura 90 Pro Max लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट
  7. Dell 15 (2026) लैपटॉप भारत में लॉन्च: AI फीचर्स, Intel Core Ultra 2 प्रोसेसर और लंबा बैटरी बैकअप!
  8. Toshiba ने लॉन्च किए 55-100 इंच डिस्प्ले वाले Z670SP MiniLED टीवी, गजब के हैं फीचर्स, जानें
  9. WhatsApp भी हुआ पेड? लॉन्च हुआ Plus प्लान, मिलेंगे कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स!
  10. मोबाइल में Aadhaar ऐप पहले से इंस्टॉल करने का प्लान कैंसिल, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.