50MP कैमरे और 8GB रैम के साथ Vivo Y76 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत...

Vivo Y76 5G स्मार्टफोन की कीमत MYR 1,299 (लगभग 23,000 रुपये) है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। कंपनी ने इस फोन को कॉस्मिक ऑरोरा और मिडनाइट स्पेस कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 नवंबर 2021 18:39 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V23e 5G में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो वाई76 5जी में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • फोन में 44वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है
Vivo Y76 5G स्मार्टफोन को मलेशिया में पेश कर दिया गया है। फोन की प्री-बुकिंग लाइव कर दी गई है और फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सार्वजनिक हो गई है। वीवो वाई76 5जी फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले से लैस है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 44 वॉट फ्लैश चार्ज मौजूद है। कंपनी Vivo V23e 5G फोन को भी थाईलैंड में लॉन्च कर चुकी है। 5जी वेरिएंट वियतनाम में लॉन्च हो चुके Vivo V23e 4G के बाद पेश किया गया है।
 

Vivo Y76 5G price, specifications

Vivo Y76 5G स्मार्टफोन की कीमत MYR 1,299 (लगभग 23,000 रुपये) है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। कंपनी ने इस फोन को कॉस्मिक ऑरोरा और मिडनाइट स्पेस कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन की प्री-बुकिंग Vivo साइट पर लाइव कर दी गई है। फोन की सेल Lazada और Shopee के माध्यम से शुरू की जाएगी।
Advertisement
 

Vivo Y76 5G specifications

वीवो वाई76 5जी स्मार्टफोन Android 11 आधारित FunTouch OS 12 पर चलता है। फोन में 6.58 इंच का full-HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा एफ/1.8 अपर्चर के साथ मौजूद है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेटअप में मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,100 एमएएच की है, जिसके साथ 44वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पो के लिए फोन में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एक फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और जायरोस्कोप शामिल हैं। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन का डायमेंशन 163.84x75x7.79mm और भार 175 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  2. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  3. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  4. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  5. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  6. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  7. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.