Vivo Y73 फोन 20 हजार से कम की कीमत में जल्द हो सकता है लॉन्च

पिछले सप्ताह इस फोन के लॉन्च के बारे में खबरें आईं थीं और अब उसके बाद कंपनी ने पहली बार इसका टीजर लॉन्च किया है। टीजर में इसका बैक पैनल देखा जा सकता है जो कि पिछले सप्ताह लीक हुए रेंडर से मेल खाता है।

Vivo Y73 फोन 20 हजार से कम की कीमत में जल्द हो सकता है लॉन्च

Vivo Y73 मीडियाटेक हीलिओ G90 SoC प्रोसेसर हो सकता है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y73 में फुल एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकती है।
  • यह ब्लैक और ब्लू फिनिश के साथ लॉन्च हो सकता है।
  • ब्लू फिनिश में डायमंड पैटर्न डिजाइन देखने को मिल सकता है
विज्ञापन
Vivo ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Vivo Y73 टीज किया है जो कि जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। पिछले सप्ताह इस फोन के लॉन्च के बारे में खबरें आईं थीं और अब उसके बाद कंपनी ने पहली बार इसका टीजर लॉन्च किया है। टीजर में इसका बैक पैनल देखा जा सकता है जो कि पिछले सप्ताह लीक हुए रेंडर से मेल खाता है। Vivo Y73 की भारत में कीमत 20 हजार रूपये के आसपास रह सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि यह इसी सप्ताह लॉन्च हो सकता है। इस फोन में पीछे की ओर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। 

कंपनी ने इसके टीजर को Vivo India हैंडल से 6 जून को ट्वीट किया है। इससे इस बात का संकेत मिल जाता है कि यह फोन जल्द से जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह ब्लैक और ब्लू फिनिश के साथ आ सकता है। इसकी ब्लू फिनिश में डायमंड पैटर्न डिजाइन हो सकता है और फ्रंट की ओर वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन हो सकता है। टीजर तो संकेत दे रहा है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च होगा मगर अभी इसकी सटीक लॉन्च डेट घोषित नहीं की गई है। 

त्रिकोणीय बनावट के मॉड्यूल में Vivo Y73 के अंदर ट्रिपल कैमरा देखे जा सकते हैं। इसमें ऊपर की ओर एक बड़ा सेंसर देखा जा सकता है और बॉटम में दो छोटे सेंसर देखे जा सकते हैं। इसके पावर और वॉल्यूम बटन फोन की दाईं ओर हैं तथा इसका समग्र रूप बनावट में काफी स्लिम है। 

इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन इससे पहले भी लीक हो चुकी हैं और इसमें फोन के अंदर AMOLED डिस्प्ले बताई गई है। साथ ही फोन के अंदर 8जीबी की रैम भी अनुमानित है। इसके ट्रिपल कैमरा सेटअप में जो बड़ा सेंसर सबसे ऊपर दिया गया है वह 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर माना जा रहा है। हालांकि अभी अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। यह स्मार्टफोन पिछले दिनों ही गूगल प्ले कन्सॉल और IMEI डेटाबेस में देखा गया था। उसके अनुसार इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G90 SoC प्रोसेसर हो सकता है और यह Android 11 पर ऑपरेट करेगा। गूगले प्ले कन्सॉल लिस्टिंग में बताया गया है कि Vivo Y73 में फुल एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकती है। इसका मॉडल नम्बर V2059 बताया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »