Vivo Y70 और Vivo Y11s मौजूदा मॉडल्स के कमज़ोर वेरिएंट के तौर पर लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Vivo ने यूरोप में चार स्मार्टफोन पेश किए हैं, जो हैं Vivo X51 5G, Vivo Y20s, Vivo Y70 और Vivo Y11s। वीवो एक्स51 5जी और वीवो वाई20एस स्मार्टफोन क्रमश: Vivo X50 Pro और Vivo Y20 के रीब्रांडेड वर्ज़न है, इन्हें इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2020 10:49 IST
ख़ास बातें
  • Vivo ने यूरोप में उतारे हैं चार नए स्मार्टफोन
  • Vivo Y11s फोन में दिया गया है डुअल कैमरा सेटअप
  • Vivo Y70 फोन में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Vivo Y70 (बायीं) and Vivo Y11s (दायीं) फोन कंपनी की यूके वेबसाइट पर लिस्ट हैं

Vivo Y70 और Vivo Y11s को यूरोप में कंपनी के लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। Vivo ने यूरोप में चार स्मार्टफोन पेश किए हैं, जो हैं Vivo X51 5G, Vivo Y20s, Vivo Y70 और Vivo Y11s। वीवो एक्स51 5जी और वीवो वाई20एस स्मार्टफोन क्रमश: Vivo X50 Pro और Vivo Y20 के रीब्रांडेड वर्ज़न है, इन्हें इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। वहीं, दूसरी ओर Vivo Y70 स्मार्टफोन Vivo V20 SE का रीब्रांडेड वर्ज़न प्रतीत हो रहा है, जो कि सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो वीवो वाई11एस फोन को देखकर लग रहा है कि यह Vivo Y20s का टोन-डाउन वर्ज़न है।
 

Vivo Y70, Vivo Y11s price

Vivo की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, Vivo Y70 की कीमक यूके में GBP 279 (लगभग 26,900 रुपये) है और यह स्मार्टफोन खरीद के लिए 29 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी ने Vivo Y11s की कीमत और उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई ऐलान नहीं किया है। यह दोनों ही फोन कंपनी की यूके वेबाइट पर लिस्ट हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए Gadgets 360 ने कंपनी के साथ भी संपर्क साधने की कोशिश की है।

यूरोपियन मार्केट में वीवो की पहली पहुंच को देखते हुए इस स्मार्टफोन को आने वाले दिनों में फ्रांस, जर्मनी, इटली, पोलैंड, स्पेन और यूके में भी लॉन्च किया जाएगा।
 

Vivo Y70 specifications

वीवो यूके साइट पर लिस्ट स्पेसिफिकेशन के अनुसार, वीवो वाई70 फोन हाल ही में लॉन्च हुए Vivo V20 SE का रीब्रांडेड वर्ज़न लग रहा है। यह फोन डुअल सिम (नैनो) को सपोर्ट करता है, यह एंड्रॉयड 10 आधारित Funtouch OS 11 पर काम करता है। इस फोन में 6.44 इंच फुल-एचडी+ (2,400x1,080 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर व 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई70 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और f/2.4 लेस के साथ 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ स्थित किया गया है। हालांकि, यदि इसकी तुलना Vivo V20 SE के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से  की जाए, तो यह फोन 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। वीवो वी20 एसई फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

वीवो वाई70 फोन की बैटरी 4,100 एमएएच की है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इस फोन में दो कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं, वो है ग्रेविटी ब्लैक और ऑक्सीज़न ब्यू। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ओटीजी, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट मिलेगा। फोन का डायमेंशन 161x74.08x7.83mm और भार 171 ग्राम है।
Advertisement
 

Vivo Y11s specifications

वीवो वाई11एस फोन Vivo Y20s का टोन-डाउन वर्ज़न लगता है। दिलचस्प बात यह है कि वीवो वाई20एस फोन खुद Vivo Y20 का रीब्रांडेड वर्ज़न है जिसे भारत में अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था।

वीवो यूके साइट पर लिस्ट स्पेसिफिकेशन के अनुसार, वीवो वाई11एस फोन डुअल सिम (नैनो) को सपोर्ट करता है। इस फोन में 6.51 इंच एचडी+ (1,600x720 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है। वीवो वाई11एस फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

वीवो वाई11एस और वीवो वाई20एस फोन में मौजूद प्रमुख अंतर की बात करें, तो वो कैमरा कैमरा कॉन्फिग्रेशन है। जहां वीवो वाई20एस फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, वहीं वीवो वाई11एस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा f/2.2 लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का है और सैकेंडरी कैमरा f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का है। यह दोनों ही फोन 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आते हैं, जो कि वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ स्थित हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Bundled fast charger
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Weak processor for the price
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  2. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
  5. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
  6. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  7. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  8. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  9. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  2. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  3. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
  5. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  7. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  9. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. iQOO Neo 12 में होगा सबसे धांसू डिस्प्ले! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.