64MP कैमरा वाले Vivo Y53s की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक

लीक के अनुसार, Vivo Y53s की कीमत भारत में 22,990 रुपये हो सकती है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत होगी। यह फोन डीप सी ब्लू और फैंटास्टिक रैनबो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध हो सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 अगस्त 2021 11:09 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y53s स्मार्टफोन को वियतनाम में किया जा चुका है लॉन्च
  • वीवो वाई53एस में है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • फोन में मिल सकते हैं दो कलर ऑप्शन

फोन डीप सी ब्लू और फैंटास्टिक रैनबो कलर ऑप्शन में दे सकता है दस्तक

Vivo Y53s स्मार्टफोन की भारतीय कीमत लॉन्च से पहले ऑनलाइन सामने आ गई है। यह स्मार्टफोन वियतनाम में पिछले महीने लॉन्च किया गया था, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन मौजूद था। वीवो वाई53एस फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर  और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आया था। अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। आपको बता दें, वीवो वाई53एस फोन का 5जी वेरिएंट भी जून में पेश किया जा चुका है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि भारतीय मार्केट में कंपनी किस मॉडल को लाने की तैयारी कर रही है।
 

Vivo Y53s price in India (expected)

91Mobiles की रिपोर्ट में ऑफलाइन रिटेलर सोर्स का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि Vivo Y53s की कीमत भारत में 22,990 रुपये हो सकती है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत होगी। यह फोन डीप सी ब्लू और फैंटास्टिक रैनबो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध हो सकता है। याद दिला दें, वियतनाम में स्मार्टफोन की कीमत VND 6,990,000 (लगभग 22,600 रुपये) थी, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। यह फोन ब्लैक ग्रीन और ब्लू पर्पल कलर ऑप्शन में आया है।
Advertisement
 

Vivo Y53s specifications

डुअल-सिम वीवो वाई53एस फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 पर काम करता है। इस फोन में 6.58 इंच का फुलएचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं, यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई53एस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/.79 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का है, f/2.4  अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए वीवो वाई53एस फोन में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। वहीं, सेंसर्स में ग्रेविटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और गायरोस्कोप शामिल हैं। इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। वीवो वाई53एस में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164x75.46x8.38mm और भार 190 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.