वीवो वाई53 स्मार्टफोन के लॉन्च होने की ख़बर, जानें कीमत

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 मार्च 2017 17:27 IST
वीवो ने भारत में वाई सीरीज़ का अपना नया स्मार्टफोन वाई53 लॉन्च कर दिया है। वीवो वाई53 की कीमत 9,990 रुपये है। वीवो का यह फोन भारत में जल्द बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। मुंबई के मशहूर रिटेलर महेश टेलीकॉम ने इस लॉन्च की जानकारी दी।

महेश टेलीकॉम ने वीवो वाई53 के लॉन्च और स्पेसिफिकेशन की जानकारी अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया। वीवो वाई53 में 960*540 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का क्यूएचडी डिस्प्ले है। फोन यूनिबॉडी कर्व्ड डिज़ाइन के साथ आता है इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो, वीवो वाई53 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो अल्ट्रा एचडी मोड के साथ आता है। सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित फन टच ओएस 3.0 पर चलता है। वीवो वाई53 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , vivo, vivo mobile, vivo y53, vivo y53 smartphone, vivo y53 launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.