वीवो वाई51एल स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 11,980 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जनवरी 2016 16:50 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपना नया हैंडसेट वाई51एल भारत में 11,980 रुपये में लॉन्च किया है। वीवो ने बताया है कि वीवो वाई51एल पहला हैंडसेट है जिसे इस साल कंपनी के ग्रेटर नोएडा प्लांट में बनाया गया है।

वीवो का ग्रेटर नोएडा प्लांट पिछले साल से काम करना शुरू किया था। कंपनी ने बताया था कि यह प्लांट 2200 लोगों को रोजगार देगा। इस चीन की कंपनी को उम्मीद है कि वह इस किफायती हैंडसेट के जरिए मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में कामयाब रहेगी। गौर करने वाली बात है कि वाई51एल कंपनी के वाई51 हैंडसेट का नया वेरिएंट है जिसे पिछले महीने लॉन्च किया गया था। वीवो वाई51एल और वाई51 के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं।
Advertisement

डुअल-सिम डुअल-स्टैंडबाय डिवाइस वीवो वाई51एल कंपनी के फनटच ओएस 2.5 चलता है जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित है। इसमें 5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 540x960 पिक्सल है। हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसेर के साथ 2 जीबी का रैम मिलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जो माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है। वीवो वाई51एल में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट में नाइट मोड, एचडीआर, पनोरमा और फेस ब्यूटी जैसे फ़ीचर भी मौजूद हैं। रियर कैमरे से यूज़र फुल-एचडी (1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

वीवो वाई51एल में भारतीय 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। यह जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आता है। इसका डाइमेंशन 143.8x71.7x7.52 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम। डिवाइस को पावर देने का काम करेगी 2350 एमएएच की लिथियम-पॉलीमर बैटरी। स्मार्टफोन में ग्लास बैककवर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  2. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  3. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  4. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  5. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  7. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  8. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.