Vivo Y51A नए 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Y51A फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत भारत में 16,990 रुपये तय की गई है। फोन की सेल Vivo India ई-स्टोर के माध्यम से शुरू कर दी गई है। फोन के कलर ऑप्शन की बात करें, तो वह फोन के 8 जीबी रैम विकल्प के समान ही है। इस फोन में आपको टाइटेनियम सैफियर और क्रिस्टल सिंफनी कलर ऑप्शन मिलेंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 जून 2021 16:20 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y51A में पहले 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पेश किया गया था
  • वीवो वाई51ए के नए वेरिएंट की सेल Vivo India ई-स्टोर के जरिए शुरू हो गई है
  • फोन में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Vivo Y51A फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है

Vivo Y51A स्मार्टफोन को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ जनवरी महीने में लॉन्च हुआ था और अब इस फोन में 6 जीबी रैम विकल्प को भारतीय ग्राहकों के लिए पेश कर दिया गया है जिसकी कीमत थोड़ी कम है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वीवो वाई51ए फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।  
 

Vivo Y51A price in India, sale

Vivo Y51A फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत भारत में 16,990 रुपये तय की गई है। फोन की सेल Vivo India ई-स्टोर के माध्यम से शुरू कर दी गई है। फोन के कलर ऑप्शन की बात करें, तो वह फोन के 8 जीबी रैम विकल्प के समान ही है। इस फोन में आपको टाइटेनियम सैफियर और क्रिस्टल सिंफनी कलर ऑप्शन मिलेंगे। फोन के नए 6 जीबी रैम वेरिएंट को आप Bajaj Finance, IDFC First Bank, HDB, Home Credit, TVS Credit और Zest के साथ ज़ीरो डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा, इस फोन के साथ वीआई ग्राहकों को 819 रुपये के रीचार्ज के साथ 1 साल की अतिरिक्त वैधता प्राप्त होगी।
Advertisement

Vivo Y51A को भारत में 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था, इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। यह मॉडल अमेज़न, फ्लिपकार्ट और अन्य ऑनलाइन स्टोर्स के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध है।
 

Vivo Y51A specifications

Vivo Y51A फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड Funtouch OS 11 साफ्टवेयर पर ऑपरेट होता है। फोन में 6.58-inch full-HD+ LCD डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल्स का है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC है। फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज तक का ऑप्शन मिल रहा है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

Vivo Y51A में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है जो  f/1.79 लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड f/2.2 लेंस और 2 मेगापिक्सल एडिशनल शूटर है जो f/2.4 लेंस के साथ आता है। रियर कैमरा में आपको पोर्टेट, फोटो, वीडियो पनोरमा, लाइव फोटो, स्लो मो, टाइम लैप्स, प्रो, DOC, सुपर नाइट मोड जैसे कई फीचर मिल रहे हैं। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जो f/2.0अपर्चर के साथ आता है।     

Vivo Y51A में कंपनी ने 5,000mAh बैटरी दी है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटुथ 5.0, USB Type-C, GPS जैसे फीचर मिल रहे हैं। फोन का डायमेंशन 163.86x75.32x8.38mm और वजन 188 ग्राम है।    
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2048 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  6. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  7. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  8. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  10. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.