2500 रुपये से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील

Vivo Y400 Pro 5G को विजय सेल्स पर सस्ते में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जनवरी 2026 08:25 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y400 Pro 5G में 6.77 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y400 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Vivo Y400 Pro 5G में 5500mAh की बैटरी मिलती है।

Vivo Y400 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने बीते साल अपना मिड रेंज स्मार्टफोन Vivo Y400 Pro 5G लॉन्च किया था। अगर आपने तब इस स्मार्टफोन को नहीं खरीदा था तो अब इसे खरीदने का तगड़ा मौका आया है। जी हां विजय सेल्स पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर वाले वीवो के इस स्मार्टफोन पर जबरदस्त डील मिल रही है, जिसके बाद काफी बचत हो सकती है। यहां हम आपको Vivo Y400 Pro 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo Y400 Pro 5G Price & Offers

Vivo Y400 Pro 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 25,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो BOB क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (3000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 23,399 रुपये हो जाएगी।

Vivo Y400 Pro 5G Specifications

Vivo Y400 Pro 5G में 6.77 इंच की फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से लैस किया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है।  यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है। इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी मिलती है। 

कैमरा सेटअप के मामले में Y400 Pro 5G के रियर में f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.72 मिमी, चौड़ाई 75 मिमी, मोटाई 7.49 मिमी और वजन 182 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.