Vivo Y400 5G Sale Live: लिमिटेड टाइम के लिए 10% डिस्काउंट, 1 साल की फ्री एक्सिडेंटल वारंटी, यहां से खरीदें

Vivo Y400 5G पर कुछ शुरुआती ऑफर्स भी है, जैसे SBI, DBS, IDFC FIRST, Yes Bank, BOBCARD और Federal Bank कार्ड्स पर 10% तक कैशबैक या 10 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट का ऑप्शन मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अगस्त 2025 15:30 IST
ख़ास बातें
  • इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये है
  • 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन को 23,999 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • SBI, DBS, IDFC FIRST, Yes Bank, BOBCARD और Federal Bank कार्ड्स पर ऑफर

Vivo Y400 5G के बेस 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये है

Photo Credit: Vivo

Vivo Y400 5G की सेल शुरू हो चुकी है। स्मार्टफोन को 4 अगस्त को लॉन्च किया गया था। फोन Snapdragon 4 Gen 2 पर रन करता है। इसकी एक अन्य खासियत बड़ी 6,000mAh बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग है। फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। यह Sony IMX852 सेंसर है। Vivo Y400 5G को 8GB रैम और 128GB/256GB के दो कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किया गया है। उपलब्धता और ऑफर्स की जानकारी नीचे दी गई है।

Vivo Y400 5G price in India

Vivo Y400 5G के बेस 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये है, जबकि 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन को 23,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन Glam White और Olive Green कलर ऑप्शन में Vivo ई-स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart के अलावा चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। 

Advertisement

Vivo Y400 5G sale offers

कुछ शुरुआती ऑफर्स भी है, जैसे SBI, DBS, IDFC FIRST, Yes Bank, BOBCARD और Federal Bank कार्ड्स पर 10% तक कैशबैक या 10 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा, 1,499 रुपये में TWS 3e ANC बंडल डील, एक साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी और Jio के 1,199 रुपये प्लान पर दो महीने का प्रीमियम OTT एक्सेस भी मिलेगा। ऑफर्स 31 अगस्त 2025 तक वैलिड हैं, जबकि एक्सटेंडेड वारंटी और बंडल ऑफर 9 अगस्त तक मान्य है।

Vivo Y400 5G specifications

Vivo Y400 5G में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और SGS Eye Protection के साथ आता है। पैनल 1800 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। ऑडियो के लिए इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। कैमरा सेटअप में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। कैमरा में Underwater Mode, AI Erase 2.0, AI Photo Enhance और Live Photo जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Advertisement

बैटरी 6000mAh की है, जो 90W FlashCharge और Smart Charging Engine 2.0 के साथ आती है। बायपास चार्जिंग फीचर भी है, जिसके लिए कंपनी का दावा है कि इसके जरिए गेमिंग और स्ट्रीमिंग के दौरान डिवाइस गर्म नहीं होता।

इसमें AI Transcript Assist, AI Note Assist, AI Documents, Screen Translation, Circle to Search, AI Superlink और Focus Mode जैसे प्रोडक्टिविटी टूल्स शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से फोन को IP68/IP69 रेटिंग मिली है जो इसे 2 मीटर पानी में 30 मिनट तक डूबे रहने पर भी सुरक्षित रखती है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  2. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  3. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  4. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  6. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  7. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  9. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  10. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.