Vivo Y36 चीन में 12GB RAM, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Vivo Y36 में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 नवंबर 2023 17:22 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y36 में 6.56-इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।
  • Vivo Y36 में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Vivo Y36 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo Y36 4G में 6.56-इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने चीन में Vivo Y36 लॉन्च किया है। इससे पहले इस साल की शुरुआत में वीवो ने कई ग्लोबल मार्केट में Vivo Y36 नाम का एक नया स्मार्टफोन पेश किया था जो कि 4G और 5G वेरिएंट में आता है। जबकि चीन में पेश किया गया नया Vivo Y36 सिर्फ 5G वेरिएंट में आता है। यहां हम आपको Vivo Y36 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y36 (China) की कीमत


कीमत की बात करें तो चीन में Vivo Y36 के  6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ¥1,399 (लगभग 16,229 रुपये), वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ¥1,599 (लगभग 18,309 रुपये), 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ¥1,799 (लगभग 20,806 रुपये), 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ¥1,999 (लगभग 22,888 रुपये) और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत ¥2,399 (लगभग 27,464 रुपये) है। यह फोन Space Gray, Galaxy Gold और Fantasy Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Advertisement
Vivo Y36 (China) के स्पेसिफिकेशंस


चीन में Vivo Y36 डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस में अलग है। यह सर्कुलर कैमरों के साथ रेकटेंगुलर आइलैंड बरकरार रखता है। लेकिन एलईडी फ्लैशलाइट दाईं ओर के बजाय कैमरे के नीचे है। Vivo Y36 में 6.56-इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.64 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2388x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y36, Vivo Y36 Price, Vivo Y36 Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. Apple Event 2026 आज: iPhone 18 Pro से लेकर iPhone Fold तक, जानें क्या-क्या होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  2. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  3. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  4. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  5. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  6. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  7. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  9. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  10. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.