Vivo Y31 को एक साथ कई सर्टिफिकेशन्स मिलने की खबर, भारत में भी हो सकता है लॉन्च

Vivo के एक फोन का मॉडल नंबर V2036 है, जिसे NBTC सर्टिफिकेशन मिला है। यह फोन Vivo Y31 माना जा रहा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2020 11:13 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y31 को NBTC के साथ साथ BIS सर्टिफिकेशन भी मिला
  • भारत में भी लॉन्च होने की पूरी संभावना
  • रूस में EEC और सिंगापुर में IMDA सर्टिफिकेशन्स भी मिले

Vivo Y31 को BIS सर्टिफिकेशन मिलना कहीं न कहीं इसके भारत लॉन्च की ओर इशारा है

Vivo Y31 कंपनी की Y-सीरीज़ का लेटेस्ट सदस्य हो सकता है। स्मार्टफोन को कथित तौर पर कई सर्टिफिकेशन एक साथ मिले हैं, जो इसके जल्द लॉन्च होने का एक इशारा भी समझा जा सकता है। फोन को मॉडल नंबर V2036 के साथ NBTC में देखा गया है। यहां इस मॉडल नंबर को Vivo Y31 बताया गया है। इस सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि फोन 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट से लैस होगा। इसके अलावा नए वीवो फोन को भातरीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर भी लिस्ट किया गया है, जो इसके भारत आगमन का इशारा है। इतना ही नहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार, कथित Vivo Y31 को सिंगापुर में IMDA और रूस में EEC सर्टिफिकेशन भी मिला है।

MySmartPrice ने कथित Vivo Y31 को एक साथ कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo के एक फोन का मॉडल नंबर V2036 है, जिसे NBTC सर्टिफिकेशन मिला है। यह फोन Vivo Y31 माना जा रहा है। सर्टिफिकेशन में किसी प्रकार के स्पेसिफिकेशन का पता नहीं चलता है, लेकिन यह साफ हो जाता है कि फोन 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि वीवो वाई31 को भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर भी देखा गया है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि फोन भारत में भी आएगा। भारतीय मानक ब्यूरो की लिस्टिंग में फोन को मॉडल नंबर V2031 और V2036 के साथ दिखाया गया है।

इन दोनों सर्टिफिकेशन्स के अलावा नए वीवो फोन ने रूस में EEC और सिंगापुर में IMDA सर्टिफिकेशन्स भी प्राप्त किए हैं। इन दोनों जगह भी फोन समान V2036 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था।

इससे अलग बता दें कि वीवो अपनी लेटेस्ट V20 सीरीज़ को अपग्रेड करने की योजना बना रही है। हाल ही में समान पब्लिकेशन ने Vivo V20 (2021) को इंडोनेशिया टेलीकॉम और भारतीय मानक ब्यूरो की वेबसाइट पर देखा था, जिससे इसके जल्द आगमन और भारत लॉन्च की जानकारी मिलती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y31
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया 10.9 इंच डिस्प्ले, S Pen सपोर्ट वाला Galaxy Tab S10 Lite, जानें कीमत
  2. Apple का फोल्डेबल iPhone अगले साल हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे 4 कैमरे और ऐसे नए फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में चीन के TikTok और Aliexpress के कमबैक की असली हकीकत यहां जानें
  2. Samsung ने लॉन्च किया 10.9 इंच डिस्प्ले, S Pen सपोर्ट वाला Galaxy Tab S10 Lite, जानें कीमत
  3. Apple का फोल्डेबल iPhone अगले साल हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे 4 कैमरे और ऐसे नए फीचर्स
  4. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A07 4G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च होने के बाद ये फोन हुआ 30 हजार रुपये सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  6. Oppo के Find X9 Ultra में मिल सकते हैं 4 रियर कैमरा
  7. Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Tab S10 Lite, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Black मेंबरशिप लॉन्च: सिंगल पैकेज में कैशबैक, अर्ली डील्स और Free YouTube Premium, जानें कीमत
  9. Honor X7d जल्द होगा लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी 
  10. सिंतबर महीना धमाकेदार होगा! iPhone 17 से लेकर Lava Agni 4 तक, लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.