Vivo Y30 अगले महीने हो सकता है भारत में लॉन्च

Vivo Y30 को हाल ही में मलेशियाई मार्केट में MYR 899 (करीब 15,810 रुपये) में लॉन्च किया गया था। डिवाइस का एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 21 मई 2020 18:35 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वाई30 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS पर चलता है
  • Vivo Y30 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
  • हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं वीवो वाई30 में
Vivo ने हाल ही में भारतीय मार्केट में Vivo V19 फोन को लॉन्च किया था। यह डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। वीवो वी19 कंपनी की लोकप्रिय वी सीरीज़ का लेटेस्ट हैंडसेट है, जिसकी कीमत 27,990 रुपये से शुरू होती है। ऐसा प्रतीत होता है कि वीवो भारतीय मार्केट में एक और हैंडसेट लाने की तैयारी कर रही है। यह फोन है Vivo Y30। यह स्मार्टफोन कंपनी की वाई सीरीज़ का हिस्सा है और इसे हाल ही में मलेशिया में लॉन्च किया गया था। भारत में इसकी कीमत क्या होगी? इस संबंध में तो कुछ नहीं पता चल सका है। सिर्फ यह बताया गया है कि यह किफायती होने वाला है।

Vivo Y30 को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की जानकारी 91Mobiles ने वीवो के किसी अधिकारी के हवाले से दी है। पब्लिकेशन का दावा है कि वीवो वाई30 को भारत में जून की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं उपलब्ध है।
 

Vivo Y30 price in India (expected)

वीवो ने हाल ही में वीवो वाई30 को मलेशियाई मार्केट में MYR 899 (करीब 15,810 रुपये) में लॉन्च किया था। डिवाइस का एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। उम्मीद है कि भारत में भी दाम इसी के आसपास होगा।
 

Vivo Y30 specifications, features

डुअल-सिम वीवो वाई30 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS पर चलता है। इसमें 6.47 इंच एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। वीवो वाई30 के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। यहां 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ। इसके अलावा दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जिम्मेदारी 8 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर की है। फ्रंट फेसिंग सेंसर एआई से लैस है।

Vivo Y30 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.47 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo Y30
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.