5000mAh बैटरी, ड्यूल कैमरा और दमदार प्रोसेसर से लैस Vivo Y21G लॉन्च, जानें कीमत

भारतीय बाजार में आज गुरुवार को Vivo Y21G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। यह किफायती स्मार्टफोन कंपनी की Y-सीरीज लाइनअप में लेटेस्ट एडिशन है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2022 18:44 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Vivo Y21G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है।
  • Vivo Y21G के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13990 रुपये है।
  • Vivo Y21G में 13 मेगापिक्सल कैमरा और 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo Y21G भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।

Photo Credit: Vivo

भारतीय बाजार में आज गुरुवार को Vivo Y21G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। यह किफायती स्मार्टफोन कंपनी की Y-सीरीज लाइनअप में लेटेस्ट एडिशन है। कंपनी का यह किफायती स्मार्टफोन MediaTek MT6769 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM से लैस है, जिसे 1GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.51 इंच की LCD डिस्प्ले के साथ 13 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप होगा। बैटरी के लिए इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और एंड्रॉयड पर बेस्ड FunTouch OS 11.1 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Vivo Y21G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Vivo Y21G के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Diamond Glow और Midnight Blue जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो वीवो के मुताबिक यह स्मार्टफोन सभी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हो।

Vivo Y21G के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Vivo Y21G में 6.51 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में MediaTek MT6769 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड FunTouch OS 11.1 पर काम करेगा। स्टोरेज की बात करें तो इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में 4GB RAM और  64GB स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन एक्सटेंडेड RAM फीचर के साथ भी आता है जो कि स्टोरेज को 1GB तक बढ़ाने की क्षमता प्रदान करता है।
 

कैमरा सेटअप


कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 13  मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में वीडियो और सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, 4G कनेक्टिविटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। सेंसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर दिया गया है।
 

पावरफुल बैटरी


यह स्मार्टफोन बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 164.26 mm, चौड़ाई 76.08 mm, मोटाई 8.00mm और वजन 182 ग्राम है।
Advertisement


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y21G, Affordable Smartphones, Cheapest Smartphone

Gadgets 360 में टेक्नोलॉजी लेखक के ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  3. आपके फोन और PC पर मंडरा रहा था खतरा, Google ने किया बड़ा टेकडाउन!
  4. WhatsApp पर कैसे बनाएं अपनी पसंद का अवतार, ये है आसान तरीका
  5. ऐप चाइनीज, UPI हमारा! AliPay+ के साथ पार्टनरशिप पर सरकारों के बीच बातचीत शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ऐप चाइनीज, UPI हमारा! AliPay+ के साथ पार्टनरशिप पर सरकारों के बीच बातचीत शुरू
  2. iQOO 15R जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,600mAh की होगी बैटरी
  3. Redmi K90 Ultra में लगा होगा पंखा, बैटरी होगी इतनी बड़ी कि खत्म हो जाएगी चार्जिंग की टेंशन!
  4. मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
  5. Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी
  6. आपके फोन और PC पर मंडरा रहा था खतरा, Google ने किया बड़ा टेकडाउन!
  7. Amazon Mega Smart Wearable Days: स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग और फिटनेस बैंड पर बंपर डिस्काउंट
  8. Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Samsung Galaxy A55 vs Poco F7 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  9. Vivo X200T Sale Live: 512GB तक स्टोरेज, 6200mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड टाइम के लिए Rs 5,000 ऑफ!
  10. WhatsApp पर कैसे बनाएं अपनी पसंद का अवतार, ये है आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.