• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y200e 5G का प्राइस लीक! 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ 22 फरवरी को होगा लॉन्च

Vivo Y200e 5G का प्राइस लीक! 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ 22 फरवरी को होगा लॉन्च

Vivo Y200e 5G भारत में कंपनी का अपकमिंग 5G फोन है जो 22 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है।

Vivo Y200e 5G का प्राइस लीक! 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ 22 फरवरी को होगा लॉन्च

Photo Credit: Vivo

Vivo Y200e 5G भारत में कंपनी का अपकमिंग 5G फोन है जो 22 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट बताया गया है।
  • फोन की बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच बताई गई है।
  • फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Vivo Y200e 5G की लॉन्च डेट सामने आ गई है। हमने हाल ही में आपको बताया था कि यह फोन फरवरी के अंत में लॉन्च हो सकता है। अब इसकी लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। साथ में फोन के प्राइस का खुलासा भी हो गया है। जिसके साथ इसके स्पेसिफिकेशंस का भी पता चलता है। लीक हुए प्राइस की बात करें तो फोन 25 हजार रुपये से कम में लॉन्च होने वाला है। हालांकि कंपनी की ओर से प्राइस को लेकर अभी कोई संकेत नहीं दिया गया है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स।  

Vivo Y200e 5G भारत में कंपनी का अपकमिंग 5G फोन है जो 22 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। इस फोन को लेकर काफी दिनों से लीक्स सामने आ रहे थे। अब लॉन्च डेट कंफर्म होने के साथ ही इसका प्राइस भी लॉन्च से पहले लीक हो गया है। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है जिसमें इसके मार्केटिंग मटिरियल की फोटो दिखाई दे रही है। इस पोस्टर में फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज के साथ बताया गया है। इसकी कीमत 23,999 रुपये बताई जा रही है। जबकि 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 25,999 रुपये बताया गया है। 

लीक हुए फोटो में इसके मेन स्पेसिफिकेशंस भी पता चल रहे हैं। फोन में 6.67 इंच का फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट बताया गया है। प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट बताया गया है। साथ में 8 जीबी तक रैम की पेअरिंग आने की बात कही गई है। इसमें एक्सपेंडल रैम फीचर भी देखने को मिल सकता है जो इसे 8जीबी तक और बढ़ा देगा। यह Android 14 आधारित FunTouch OS 14 पर रन करेगा। 

फोन की बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच बताई गई है। जिसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा इसमें होगा। साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर, और एक फ्लिकर सेंसर भी दिया जाएगा। फोन ब्लू, और ओरेंज कलर्स में आ सकता है। फोन में ओरेंज कलर का वेरिएंट लैदर फिनिश के साथ आ सकता है। जबकि ब्लू वेरिएंट को ग्लास पैनल के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की बात भी सामने आई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  2. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  5. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  6. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  7. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  9. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »