Vivo Y200e 5G फोन 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Vivo Y200e 5G में 6.67 इंच की Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 फरवरी 2024 09:54 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y200e 5G में 6.67 इंच की Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले है।
  • Vivo Y200e 5G में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • Vivo Y200e 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo Y200e 5G में 16 मेगापिक्सल का फ्रंंट कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo Y200e 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Y200e 5G में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। Vivo Y200e 5G में 6.67 इंच की Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Vivo Y200e 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y200e 5G की कीमत


Vivo Y200e 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं 8GB + 128GB के स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Black Diamond और Saffron Orange में उपलब्ध है। Y200e 5G अब भारत में वीवो इंडिया वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह 27 फरवरी से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।


Advertisement
Vivo Y200e 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Vivo Y200e 5G में 6.67 इंच की Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 394ppi पिक्सल डेंसिटी और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है। इस फोन में इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 2 पर काम करता है। इस फोन में 6GB / 8GB LPDDR4x RAM है, जिसे वर्चुअल रैम के जरिए 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इसमें 128GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन ड्यूल स्पीकर से लैस है।

कैमरा सेटअप के लिए Vivo Y200e 5G के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस और फ्लिकर लेंस दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड FunTouch OS 14 पर काम कर करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.1, चौड़ाई 75.81, मोटाई 7.79m और वजन 191 ग्राम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  8. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.