Vivo Y1s भारत में लॉन्च, जानें इस 'किफायती' फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y1s 32 जीबी स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 4,030mAh बैटरी मिलती है।

Vivo Y1s भारत में लॉन्च, जानें इस 'किफायती' फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y1s में मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट मिलता है

ख़ास बातें
  • Vivo Y1s लॉन्च हुआ भारत में
  • मीडियाटेक हीलियो पी35 और 2 जीबी रैम से है लैस
  • कीमत की घोषणा होना बाकी
विज्ञापन
Vivo Y1s को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फोन को कंपनी की साइट पर लिस्ट किया गया है और इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स में एंड्रॉयड 10, मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर, 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 4,030mAh की बैटरी शामिल हैं। वीवो वाई1एस को एंट्री-लेवल हैंडसेट के रूप में पेश किया गया है और इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम है। Vivo Y1s भारत में दो रंग विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। वीवो ने भारत में Vivo V20 Pro के आगमन को भी टीज़ किया है।
 

Vivo Y1s price in India, sale

वीवो वाई1एस को आधिकारिक साइट पर लिस्ट किया गया है, लेकिन कीमत की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, मुंबई के रिटेलर महेश टेलीकॉम ने पुष्टि की थी कि फोन की भारत में कीमत 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प के लिए 7,990 रुपये होगी। इसे दो रंगों- ऑरोरा ब्लू और ऑलिव ब्लैक में उपलब्ध कराया जाएगा। Vivo Y1s Jio लॉक-इन ऑफर के साथ आएगा, जो यूज़र्स को 4,550 रुपये कीमत के फायदे देगा। इसके अलावा, 90 दिनों की Shemaroo ओटीटी सदस्यता और OneAssist के जरिए वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी मिलेगी।
 

Vivo Y1s specifications

वीवो वेबसाइट पर आधिकारिक लिस्टिंग से Vivo Y1s के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पता चलता है। डुअल-सिम (नैनो) स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच ओएस 10.5 पर चलता है और इसमें 19: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.22 इंच का एचडी+ (720x1,520 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 (एमटी6765) चिपसेट और 2 जीबी रैम शामिल हैं। Vivo Y1s में पीछे की तरफ एकमात्र 13-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए, फ्रंट में 5-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलता है।

Vivo Y1s 32 जीबी स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 4,030mAh बैटरी मिलती है और फोन का डायमेंशन 155.11x75.09x8.28 एमएम है। यह 161 ग्राम भारी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »