Vivo का 5500mAh बैटरी वाला फोन Rs 7500 सस्ता खरीदने का मौका!

Vivo Y19 5G में 6.74 इंच LCD HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है, इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 जनवरी 2026 07:43 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y19 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है
  • Vivo Y19 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है
  • फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है

Vivo Y19 5G में 6.74 इंच LCD HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है

Vivo Y19 5G को सस्ते में खरीदने का बेहतरीन मौका है। कंपनी ने फोन को बीते नवंबर में ही लॉन्च किया था जिसके बाद इसकी MRP पर बड़ी छूट उपलब्ध हो गई है। फोन में कई धांसू फीचर्स मिलते हैं।  Vivo Y19 5G में 6.74 इंच LCD HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है। फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है। इस वक्त फोन पर धांसू ऑफर मिल रहा है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Vivo Y19 5G Discount Offer Best Deals

Vivo Y19 5G को इस वक्त भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का MRP यूं तो 14,999 रुपये (Amazon) के करीब रहता है। लेकिन इस फोन को 20% के लगभग डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। विजय सेल्स पर फोन को 10,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसी के साथ आपको बैंक ऑफर के तहत भारी छूट पाने का मौका भी मिल रहा है। 

Advertisement

Vivo Y19 5G को अगर आप बैंक ऑफ बरोदा के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन पर खरीदते हैं तो पूरे 3,000 रुपये की छूट मिल सकती है। यानी कि फोन पर MRP से 7,500 रुपये की छूट पाई जा सकती है। यानी इस फोन को इस वक्त लॉन्च से प्राइस से सबसे सस्ते में खरीदने का मौका है। 

Vivo Y19 5G Specifications

Vivo Y19 5G में 6.74 इंच LCD HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है, इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले लो ब्लू लाइट एमिशन के लिए TÜV Rheinland से सर्टिफाइड है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Vivo Y19 5G के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 0.08 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Advertisement

यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Vivo FunTouch OS 15 पर काम करता है। Y19 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इसमें 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 0.08-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.