Vivo Y18i भारत में 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, 7,999 रुपये से शुरू कीमत

Vivo Y18i में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1612 × 720 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 528 निट्स ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अगस्त 2024 17:55 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y18i के 4GB RAM/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।
  • Vivo Y18i में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y18i में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Vivo Y18i में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने आज भारतीय बाजार में Vivo Y18i स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Vivo Y18i में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन Unisoc T612 प्रोसेसर से लैस है। एंड्रॉयड 14 पर काम करने वाला यह स्मार्टफोन 4GB रैम के साथ आता है। यहां हम आपको Vivo Y18i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y18i Price


कीमत की बात की जाए तो Vivo Y18i के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट समेत ऑफलाइन रिटेलर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन स्पेस ब्लैक और जेम ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है।


Vivo Y18i Specifications


Vivo Y18i में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1612 × 720 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 528 निट्स ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T612 प्रोसेसर दिया गया है। Vivo Y18i में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें IP54 रेटिंग दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 0.08 मेगापिक्सल का ऑक्सिलरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 4G, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एफएम सपोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 163.63 मिमी, चौड़ाई 75.58 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 185 ग्राम है। सेंसर के मामले में यह स्मार्टफोन एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर और ई-कंपास सेंसर से लैस है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.