Vivo Y12 स्‍मार्टफोन 6GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Vivo Y12 : फोन में 6.56 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले है। यह HD+ (1612×720 पिक्‍सल) रेजॉलूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 नवंबर 2023 13:51 IST
ख़ास बातें
  • वीवो ने चीन में नया स्‍मार्टफोन किया लॉन्‍च
  • Vivo Y12 4G को बजट में लाया गया है
  • फोन में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर है

Vivo Y12 एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है, जिसमें OriginOS 3.0 की लेयर है।

Photo Credit: Vivo

वीवो (Vivo) ने चीनी मार्केट में एक नए स्‍मार्टफोन Vivo Y12 को लॉन्‍च किया है। दो कलर ऑप्‍शंस में आने वाले इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर दिया गया है। फोन को 6जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज के साथ पैक किया गया है। 5 हजार एमएएच की बैटरी इस डिवाइस में है और फोन 15 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करता है। और क्‍या खूबियां हैं इस डिवाइस में? प्राइस क्‍या हैं? आइए विस्‍तार से जानते हैं। 
 

Vivo Y12 Price 

Vivo Y12 के 6जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज मॉडल के दाम 999 युआन (लगभग 11,900 रुपये) हैं। इसे वाइल्‍उ ग्रीन और क्रिस्‍टल पर्पल कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। चीन में इस डिवाइस को जल्‍द खरीदा जा सकेगा। भारत में इसकी लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
 

Vivo Y12 Specifications, features  

Vivo Y12 में 6.56 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले है। यह HD+ (1612×720 पिक्‍सल) रेजॉलूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले में वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। Vivo Y12 में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर है। 6 जीबी रैम इसमें दी गई है, जिसे एक्‍सटेंडेट फीचर के जरिए और 6 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इंटरनल स्‍टोरेज 128 जीबी है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक खींचा जा सकता है। 

Vivo Y12 एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है, जिसमें OriginOS 3.0 की लेयर है। इस फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा है। साथ में 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ सेंसर और एलईडी फ्लैश दिया गया है। सेल्‍फी के लिए 8 एमपी का कैमरा फोन में है। 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो टाइप सी पोर्ट के जरिए 15वॉट की फास्‍ट चार्जिंग से फुल होती है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में डुअल सिम, 4G, WiFi, Bluetooth 5.0, GPS आदि का सपोर्ट है। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट की सुविधा भी है। फोन का वजन 186 ग्राम है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.35 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1544 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.