Vivo Y11 Launch: 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Helio P35 SoC के साथ सस्ता Vivo Y11 फोन लॉन्च, जानें कीमत

इसमें 8MP का रियर फेसिंग कैमरा है जिसके साथ LED फ्लैश दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2023 09:37 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y11 फोन 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम ऑप्शन के साथ आता है।
  • इसे ऑब्सिडिएन ब्लैक और आइस ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकता है।
  • यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के साथ आता है।

Vivo Y11 फोन में 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम का वेरिएंट आता है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने अपने Y सीरीज के स्मार्टफोन्स में एक और एडिशन पेश कर दिया है। चाइनीज मोबाइल फोन मेकर कंपनी ने Vivo Y11 का लेटेस्ट मॉडल चुपके से लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। Vivo Y11 (2023) एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। बावजूद इसके फोन आकर्षक फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6.51 इंच का डिस्प्ले है। फोन में 4GB और 6GB RAM ऑप्शन दिया गया है। डिवाइस 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसके बारे में पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Vivo Y11 (2023) की कीमत, उपलब्धता

Vivo Y11 फोन 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम ऑप्शन के साथ आता है। 4जीबी वेरिएंट टके लिए इसकी कीमत RMB 899 (लगभग 10,500 रुपये) है। वहीं, 6 जीबी रैम के लिए इसकी कीमत RMB 999 (लगभग 12,000 रुपये) है। फोन को चीन में Vivo Official Website पर लिस्ट किया गया है। इसे ऑब्सिडिएन ब्लैक और आइस ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकता है।  
 

Vivo Y11 (2023) के स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y11 में, जैसा कि पहले बताया गया है, 6.52 इंच का डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 1,600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन देखने को मिलता है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के साथ आता है जिसके ऊपर OriginOS स्किन दी गई है। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन है, लेकिन चिन थोड़ी मोटी दी गई है। फोन में 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम का वेरिएंट आता है। साथ में 128 जीबी स्टोरेज इसमें मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाने का ऑप्शन भी कंपनी ने दिया है। यहां पर वर्चुअल रैम फीचर भी दिया गया है जिससे स्टोरेज में से 2जीबी स्पेस को फोन रैम की तरह इस्तेमाल कर सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Helio P35 मिलता है। 

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो इसमें 8MP का रियर फेसिंग कैमरा है जिसके साथ LED फ्लैश दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट साइड में 5MP का कैमरा दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस रिकग्निशन फीचर भी है लेकिन इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं मिलता है। डिवाइस में 5000mAh बैटरी है जिसके साथ में 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, WiFi, Bluetooth 5.0, microUSB पोर्ट, GPS, और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  4. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  5. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  6. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  8. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  9. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.