12GB RAM, Dimensity 8200 प्रोसेसर के साथ Vivo Y100 GT आया गूगल प्ले कंसोल पर नजर

Vivo Y100 GT में 1080 x 2,388 पिक्सल रेजोल्यूशन और 480 डीपीआई स्क्रीन डेंसिटी की डिस्प्ले होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जनवरी 2024 18:09 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y100 GT में Dimensity 8200 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Vivo Y100 GT फोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा।
  • Vivo Y100 GT फोन में 12GB RAM मिलती है।

Vivo Y100 5G में 6.78 इंच की कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo का एक नया स्मार्टफोन Google Play कंसोल सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया है जो कि Vivo Y100 GT है। यह स्मार्टफोन Vivo Y100 सीरीज में शामिल होगा, जिसमें बीते साल पेश हुए Vivo Y100, Y100i और Y100i Power शामिल हैं। हाल ही में Vivo G2 भी प्ले कंसोल डाटाबेस पर सामने नजर आया था। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से Vivo Y100 GT के स्पेसिफिकेशन का पता चला है। आइए Vivo Y100 GT के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo Y100 GT के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Google Play कंसोल सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Vivo Y100 GT मॉडल नंबर PD2314 के साथ नजर आया है। स्मार्टफोन के रेंडर में स्लिम बेजेल्स से घिरा हुआ एक कर्व्ड डिस्प्ले और एक सेंटर्ल-एलाइंग पंच-होल कटआउट है। फोन में 1080 x 2,388 पिक्सल रेजोल्यूशन और 480 डीपीआई स्क्रीन डेंसिटी की डिस्प्ले होगी।

लिस्टिंग के अनुसार, Vivo Y100 GT में MediaTek MT6896 प्रोसेसर होगा जिसमें 3.1GHz पर चलने वाला Cortex A78 कोर, 3GHz पर 3 Cortex-A78 कोर और 2GHz पर 4 Cortex-A55 कोर शामिल होंगे। इसमें Mali-G610 GPU जीपीयू ऑनबोर्ड  है। चिपसेट कॉन्फिगरेशन से यह संभावना है कि प्रोसेसर Dimensity 8200 है। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में 12GB RAM मिलती है। लॉन्च के समय और ज्यादा वेरिएंट का पता चल सकता है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा।
Advertisement

Vivo Y100 GT को लेकर अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं। हम आने वाले हफ्तों में स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद कर सकते हैं। आपको बता दें कि Vivo Y100i में Dimensity 6020 और Y100i Power में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। वहीं Y100 5G ऑक्टा कोर Snapdragon 695 से लैस है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.