Vivo Y100 मिल रहा 3 हजार रुपये सस्ता, रंग बदलने वाले फोन पर आया गजब ऑफर

Vivo Y100 में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जुलाई 2023 18:17 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y100 में MediaTek Dimensity 900 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
  • Vivo Y100 में 6.38 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है।
  • Vivo Y100 में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

Vivo Y100 में 6.38 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Amazon

Vivo ने इस साल Vivo Y100 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। अब यह फोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप रंग बदलने वाला नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए Vivo Y100 पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo Y100 पर ऑफर


कीमत की बात की जाए तो Vivo Y100 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 23,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं यह स्मार्टफोन इस साल फरवरी में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसके हिसाब से यह फोन 1 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी 21,999 कीमत रुपये हो जाएगी। कुल मिलाकर लॉन्च कीमत की तुलना में 3 हजार रुपये की बचत हो रही है।


Vivo Y100 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Vivo Y100 में फुलएचडी प्लस रेजॉल्यूशन वाली 6.38 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 1300 निट्स तक है। इसी के साथ इसमें HDR10+ सर्टिफिकेशन मिलता है। प्रोसेसर के लिए यह फोन MediaTek Dimensity 900 SoC पर काम  करता है। इस फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouchOS 13 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो वीवो के इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4500mAh की बैटरी है जो कि 44W फ्लैश चार्ज का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यह फोन 3.5mm हेडफोन जैक, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, ग्लोनास, बीडु और गैलीलियो का सपोर्ट करता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 158.91mm, चौड़ाई 73.53mm, मोटाई 7.73mm और वजन 181 ग्राम है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.