64MP कैमरा,12GB RAM के साथ Vivo Y100 5G हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें

Vivo Y100 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 12GB की LPDDR4X रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2023 20:21 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y100 5G में बड़ी 6.78 इंच की कर्व्ड ओलेड स्क्रीन दी गई है।
  • Vivo Y100 5G में 64MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।
  • Vivo Y100 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo Y100 5G में 6.78 इंच की कर्व्ड ओलेड स्क्रीन है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने चीन में अपने नए Y सीरीज के स्मार्टफोन  Vivo Y100 5G की घोषणा की है। कंपनी ने हाल ही में चीन में Vivo Y200 और Y55t मॉडल्स को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने नया Vivo Y100 5G चीन में लॉन्च कर दिया है। यहां हम आपको Vivo Y100 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y100 5G कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Vivo Y100 5G कई कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। इसमें स्टारी ब्लैक, स्पेशल टेक्सचर्ड ग्रीन मॉडल शामिल है। 8GB + 128GB वर्जन के लिए इसकी शुरुआती कीमत 1,399 Yuan (करीब 15,926 रुपये) है। वहीं, इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,599 yuan (करीब 18,423 रुपये) और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,799 Yuan (करीब 20,480 रुपये) है। इसके टॉप-एन्ड 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 1,999 Yuan (करीब 22,757 रुपये) है। यह प्री-आर्डर के लिए लिस्ट हो गया है और इसकी सेल 4 नवंबर से  शुरू होगी।


Vivo Y100 5G का डिजाइन


Vivo Y100 5G में 6.78 इंच की कर्व्ड ओलेड स्क्रीन दी गई है जिसका फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट 120Hz  है। इसमें लो ब्लू लाइट प्रोटेक्शन और 1,200Hz का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। इसके रियर में कर्व्ड पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। डिवाइस की डाइमेंशन की बात करें तो यह 7.49mm मोटी और इसका वजन 172 ग्राम (स्टारी ब्लैक) या 184 ग्राम (ग्लास ब्लू) है। किफायती फोन होने के बावजूद कंपनी ने इस डिवाइस को प्रीमियम लुक देने का प्रयास किया है। इसके रियर पर मौजूद टेक्सचर्ड ग्लास डिजाइन से डिवाइस प्रीमियम लुक देता है। 


Advertisement
Vivo Y100 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स


फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 12GB की LPDDR4X रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यूजर्स स्टोरेज को 12GB तक बढ़ा सकते हैं। ऐसे वर्चुअल रैम एक्सपेंशन के कारण किया जा सकता है।  इसके रियर पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है। साथ में, 2MP का सेकेंडरी शूटर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी लवर्स के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। बैकअप के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें अन्य फीचर्स में IP54 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एंड्राइड 13 और फेस रिकग्निशन शामिल हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.