Vivo X90 vs OnePlus 11 Specs Comparison: Vivo X90 और OnePlus 11 में कौन बेहतर? जानें

OnePlus 11 में 6.7 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मई 2023 09:39 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही स्मार्टफोन Android 13 के साथ आते हैं।
  • Vivo X90 फोन में MediaTek Dimensity 9200 SoC दिया गया है।
  • OnePlus 11 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है।

Vivo X90 और OnePlus दोनों ही स्मार्टफोन Android 13 के साथ आते हैं।

Vivo और OnePlus ने भारत में हाल ही में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश किए हैं। Vivo की ओर से Vivo X90 सीरीज पेश की गई है जबकि  OnePlus ने पॉपुलर OnePlus 11 मार्केट में उतारा है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में टक्कर के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे में यूजर के लिए तय करना मुश्किल हो जाता है कि कौन सा स्मार्टफोन खरीदा जाए। हम आपको दोनों ही स्मार्टफोन के मेन स्पेसिफिकेशंस यहां तुलना करके बता रहे हैं जिससे आपको अंदाजा हो सके कि दी जा रही कीमत में किस स्मार्टफोन में कितना दम है। 
 

Vivo X90 vs OnePlus 11 Price

Vivo X90 की कीमत इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के लिए 59,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 63,999 रुपये है। फोन को एस्टरॉयड ब्लैक, ब्रीज ब्लू और रेड कलर्स में पेश किया गया है। 
Advertisement

वहीं, OnePlus 11 की कीमत 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 56,999 रुपये से शुरू होती है। इसका 16 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 61,999 रुपये में आता है। फोन को टाइटन ब्लैक, इटरनल ग्रीन और एक स्पेशल एडिशन जुपिटर रॉक में खरीदा जा सकता है। 
 

Vivo X90 vs OnePlus 11 Display

Vivo X90 में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इसमें 1260 x 2800 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और HDR10+ का सपोर्ट भी है। बेजल्स लगभग न के बराबर हैं। जबकि OnePlus 11 में 6.7 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। यह एक AMOLED पैनल है जो कि LTPO3 Fluid फीचर के साथ आता है। इसमें HDR10+ का सपोर्ट दिया गया है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह LTPO डिस्प्ले होने के कारण बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस दे सकता है। 
Advertisement
 

Vivo X90 vs OnePlus 11 Performance

Vivo X90 फोन में MediaTek Dimensity 9200 SoC दिया गया है। यह कंपनी की ओर से लेटेस्ट प्रोसेसर है जो कि 4nm प्रोसेस पर बना है।  वहीं, OnePlus 11 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। यह भी 4nm प्रोसेस पर बना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार XDA Developers द्वारा किए गए टेस्ट में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट Dimensity 9200 से हल्के मार्जिन से बेहतर माना जाता है। हालांकि दोनों ही चिपसेट बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए जाने जाते हैं। 
 

Vivo X90 vs OnePlus 11 Camera

Vivo X90 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है जो PDAF, Laser AF, और OIS फीचर के साथ आता है। इसके साथ में 12MP का टेलीफोटो कैमरा है जिसमें 2x ऑप्टिकल जूम दिया गया है। तीसरा कैमरा 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। वहीं, OnePlus 11 में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसका मेन कैमरा 50MP का है जो कि PDAF और OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ में 32MP का टेलीफोटो कैमरा है जिसमें 2x ऑप्टिकल जूम है। तीसरे सेंसर के तौर पर 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।  
 

Vivo X90 vs OnePlus 11 Battery

दोनों ही स्मार्टफोन Android 13 के साथ आते हैं। Vivo X90 में Funtouch 13 OS की स्किन देखने को मिलती है जबकि OnePlus 11 में OxygenOS 13 स्किन टॉप पर दी गई है। Vivo X90 में 4,810mAh बैटरी है जबकि OnePlus 11 में 5,000mAh बैटरी है। Vivo X90 में 120W फास्ट चार्जिंग है जबकि OnePlus 11 में 100W चार्जिंग स्पीड है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4810 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  2. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  3. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  4. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  5. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  6. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  7. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  9. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  10. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.