Vivo X90 Pro और Vivo X90 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ ऐसे हैं फीचर्स

Vivo X90 में f/1.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2023 14:39 IST
ख़ास बातें
  • Vivo ने भारत में Vivo X90 Pro और Vivo X90 स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है।
  • Vivo X90 के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है।
  • Vivo X90 Pro के 12GB RAM +256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये है।

Vivo X90 Pro में 6.78 इंच की AMOLED 3D डिस्प्ले है।

Vivo ने आज यानी कि 25 अप्रैल को भारतीय बाजार में Vivo X90 Pro और Vivo X90 स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। वीवो के नए X-सीरीज स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS काम करते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9200 SoC दिया गया है। Vivo X90 Pro और Vivo X90 में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। पहले इन्हें चीन और मलेशिया में लॉन्च किया गया था। इन दोनों स्मार्टफोन्स की बिक्री भारत में दो हफ्ते बाद शुरू होगी। आइए वीवो के नए स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Vivo X90 Pro और Vivo X90 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Vivo X90 के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है, वहीं 12GB RAM +256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 63,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह सिंगल लैजेंड्री ब्लैक कलर में उपलब्ध है। Vivo X90 Pro के 12GB RAM +256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Asteroid Black और Breeze Blue में उपलब्ध होगा।

Vivo के दोनों स्मार्टफोन्स फिलहाल प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं और बिक्री 5 मई से शुरू होगी। इन दोनों स्मार्टफोन्स को Flipkart, Vivo की ऑफिशियल साइट और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को SBI, ICICI, HDFC और IDFC बैंक कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। 

Vivo X90 Pro के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Vivo X90 Pro में 6.78 इंच की AMOLED 3D डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260x 2,800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर 4nm MediaTek Dimensity 9200 SoC पर काम करता है। Vivo X90 Pro में f/1.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo X90 Pro में 4,870mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह सिर्फ 8 मिनट्स में 0-50 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS पर काम करता है।
 

Vivo X90 के स्पेसिफिकेशंस


Vivo X90 में 6.78 इंच की AMOLED 3D डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260x 2,800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर 4nm MediaTek Dimensity 9200 पर काम करता है। कैमरा सेटअप के लिए Vivo X90 में f/1.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo X90 में 4,810mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC, जीपीएस और USB टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great primary and portrait cameras
  • Good gaming performance
  • Solid battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • Premium design, IP68 rating
  • Bad
  • Display misses out on LTPO tech
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Selfie Portrait mode needs work
  • Heats up under load
  • Predecessor offered better value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,870 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4810 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  2. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  3. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  4. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  5. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  7. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  8. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  9. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  10. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.