वीवो एक्स6एस और एक्स6एस प्लस म्यूजिक स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2016 10:17 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने चीन में अपने दो नए स्मार्टफोन वीवो एक्स6एस और वीवो एक्स6एस प्लस लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए अपनी पिछली जेनरेशन के फोन वीवो एक्स6 और वीवो एक्स6 प्लस की तरह ही हैं।

पिछले जेनरेशन फोन की तरह ही वीवो एक्स6एस और एक्स6एस प्लस भी म्यूजिक स्मार्टफोन हैं। इसके साथ ही ये दोनों स्मार्टफोन देखने में काफी हद तक आईफोन 6 की तरह दिखते हैं। हालांकि अभी इनकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
Advertisement

बात करें दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन में फर्क की तो वीवो एक्स6एस में एकेएम4375 32-बिट डैक जबकि वीवो एक्स6एस प्लस में यामाहा वाईएसएस-205एक्स सिग्नल प्रोसेसर में ईएस9028 डैक दिया गया है। वीवो एक्स6एस प्लस में पीडीएएफ (फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस) के साथ हाई रिजॉल्यूशन का 16 मेगापिक्सल कैमरा है जबकि वीवो एक्स6एस में पिछले जेनरेशन फोन की तरह 13 मेगापिक्सल का कैमरा ही है।

वीवो एक्स6 प्लस में 3000 एमएएच बैटरी जबकि वीवो एक्स6एस में 2400 एमएएच बैटरी है। एक्स6एस स्मार्टफोन में 5.2 इंच फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले जबकि एक्स6एस प्लस स्मार्टफोन में 5.7 इंच का फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। एक्स6एस स्मार्टफोन(6.56 एमएम) एक्स6एस प्लस(6.85 एमएम) की तुलना में थोड़ा ज्यादा पतला है।
Advertisement

बात करें सामान्य स्पेसिफिकेशन की तो दोनों फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलते हैं। ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर वाले ये दोनों फोन डुअल सिम डु्अल स्टैंडबाय के साथ आते हैं। फोन में 4 जीबी रैम, 64 जीबी नॉन-एक्सपेंडेबल स्टोरेज, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, 4 जी कनेक्टिविटी (भारतीय एलईटी बैंड सपोर्ट के साथ) जैसे फीचर भी हैं।
Advertisement

इसके अलावा वीवो एक्स6एस और एक्स6एस प्लस वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी ओटीजी के साथ माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस और एफएम रेडियो जैसे फीचर से भी लैस हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Andr

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.