वीवो एक्स6, एक्स6 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, 4जीबी रैम से हैं लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2015 13:25 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने सोमवार को स्थानीय मार्केट में वीवो एक्स6 और वीवो एक्स6 हैंडसेट लॉन्च किया है। एक्स6 की कीमत 2,600 चीनी युआन (करीब 27,000 रुपये) से शुरू होती है और एक्स6 प्लस 3,200 चीनी युआन (करीब 33,200 रुपये) में मिलेगा। इन हैंडसेट को सोमवार को उपलब्ध कराया गया।

वीवो एक्स6 एक डुअल-सिम फोन है। यह आउट ऑफ बॉक्स फनटच ओएस पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आएगा और इसकी पिक्सल डेनसिटी है 424 पीपीआई। हैंडसेट में 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6752 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी का रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी760 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

मेटल बॉडी वाले इस डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में मौजूद है फिक्स्ड फोकस वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। वीवो एक्स6 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
कनेक्टिविटी की बात की जाए तो एक्स6 में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी-ओटीजी, जीपीएस, यूएसबी-ओटीजी, जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी 2.0 फ़ीचर मौजूद हैं। इसका डाइमेंशन 147.90x73.75x6.56 मिलीमीटर है और वज़न 135.5 ग्राम। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2400 एमएएच की बैटरी। कंपनी के मुताबिक, स्मार्टफोन में ट्विन इंजन फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी और नाइन वीवो चार्जिंग प्रोटेक्शन सिस्टम मौजूद हैं जो तेज और सुरक्षित चार्जिंग सुनिश्चित करेंगे।

डुअल-सिम डिवाइस वीवो एक्स6 प्लस में 5.7 इंच का सुपर एमोलेड फुल-एचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 389 पीपीआई। एक्स6  प्लस की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी मौजूद है। एक्स6 प्लस के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन वीवो एक्स6 वाले ही हैं।
Advertisement

वीवो एक्स6 और वीवो एक्स6 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए गए हैं। सेंसर रियर कैमरे के नीचे मौजूद हैं। कंपनी ने सेंसर के बारे में दावा किया है कि इसकी मदद से मात्र 0.4 सेकेंड में डिवाइस अनलॉक हो जाएगा। स्मार्टफोन सिल्वर, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.