ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स में सीरीज के तीनों ही मॉडल्स को लिस्टेड देखा गया है।
Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max को कंपनी भारत में जल्द ही लॉन्च करने वाली है।
Vivo X500 सीरीज को कंपनी ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। सीरीज के अंदर तीन मॉडल आते हैं जिसमें Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max शामिल हैं। Vivo X500 Pro Max इसका हाई एंड वेरिएंट है जिसे अन्य दो मॉडल्स समेत अब भारत में महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिला है। सीरीज भारत के अंदर नवंबर अंत में दस्तक दे सकती है। भारतीय स्टैंडर्ड्स सर्टिफिकेशन में सीरीज का लिस्ट होना बताता है कि सीरीज का लॉन्च अब काफी नजदीक है। आइए जानते हैं भारत लॉन्च से पहले सीरीज की सभी खास बातें।
Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max को कंपनी भारत में जल्द ही लॉन्च करने वाली है। इसका इशारा सीरीज की BIS लिस्टिंग (via) से मिलता है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स में सीरीज के तीनों ही मॉडल्स को लिस्टेड देखा गया है। Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max, तीनों के ही मॉडल नम्बर यहां मेंशन हैं जो कि क्रमश: V2619, V2621 और V2610 बताए गए हैं। भारतीय रेगुलेटरी बॉडी में तीनों स्मार्टफोन का नजर आना जल्द ही इनके भारतीय लॉन्च की ओर संकेत देता है।
Vivo X500 सीरीज के मॉडल्स के फीचर्स भारत में कैसे होंगे, यह देखने वाली बात होगी। Vivo X500 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट पर चलता है। इसमें 7,500mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी सेंसर है। फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo X500 Pro में कॉम्पेक्ट डिस्प्ले आता है जो 6.36 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। फोन MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट से लैस है। इसमें 6,510mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रियर कैमरा सेटअप में तीन 50 मेगापिक्सल के सेंसर हैं। सेल्फी कैमरा 50MP का है। Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले है। 7,800mAh की बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। तीनों फोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 पर रन करते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी