Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स

Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max ग्लोबल स्तर पर लॉन्च हुए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2026 13:02 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X500 Pro में 6.36 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Vivo X500 Pro में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 Pro चिपसेट है।

Vivo X500 Pro में 64 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने ग्लोबल बाजार में अपनी X500 सीरीज में विस्तार करते हुए Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। वीवो के दोनों फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 Pro चिपसेट दिया गया है। इनमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।  X500 Pro में 6510mAh की बैटरी आती है, जबकि X500 Pro Max में 7800mAh की बैटरी है। Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस कुछ इस प्रकार हैं:

Vivo X500 Pro, X500 Pro Max Price & Availability

Advertisement


Vivo X500 Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1399 यूरो (करीबन 1,48,020) है। वहीं Vivo X500 Pro Max के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1599 यूरो (करीबन 1,69,185), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1799 यूरो (करीबन 1,90,345) और 12GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2199 यूरो (करीबन 2,32,670) है। ये फोन फिलहाल यूरोप और मलेशिया में उपलब्ध हुए हैं और नवंबर के आखिर तक भारत में पेश हो सकते हैं।

Vivo X500 Pro, X500 Pro Max Features & Specifications

Vivo X500 Pro में 6.36 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2750x1260 पिक्सल और X500 Pro Max में 6.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3168x1440 पिक्सल है। दोनों डिस्प्ले HDR10+, डॉल्बी विजन, 1-144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इन दोनों फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 Pro चिपसेट के साथ Mali-G2-Ultra-NX GPU दिया गया है। इनमें 12GB LPDDR5X Ultra RAM के साथ 256GB/512GB/1TB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। ये फोन एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड Origin OS 7 के साथ आते हैं। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी 3.2 जेन 1 और NFC शामिल है।

Advertisement

X500 Pro के रियर में f/2.52 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा और X500 Pro  Max के रियर में f/2.67 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा है। वहीं दोनों में f/1.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ZEISS ट्रू डायनेमिक कैमरा और f/2.0 अपर्चरट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। X500 Pro में 6510mAh की बैटरी आती है, जबकि X500 Pro Max में 7800mAh की बैटरी है। दोनों बैटरी 90W अल्ट्रा फास्ट फ्लैश चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। X500 Pro की लंबाई 151.78 मिमी, चौड़ाई 71.92 मिमी, मोटाई 7.95 मिमी और वजन 192 ग्राम है। वहीं X500 Pro Max की लंबाई 163.32 मिमी, चौड़ाई 76.82 मिमी, मोटाई 7.95/8.12 मिमी और वजन 225/229 ग्राम है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  4. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  5. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  6. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  7. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  8. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  9. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  10. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.