Vivo X50 और X50 Pro के कैमरा और डिस्प्ले को लेकर मिली कई अहम जानकारियां

Vivo ने Vivo X50 सीरीज़ पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप होने का भी खुलासा किया है। पिछले हफ्ते कंपनी ने वीवो एक्स50 फोन में माइक्रो गिम्बल कैमरा सिस्टम शामिल होने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 23 मई 2020 14:46 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X50 और X50 Pro में होगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • गिम्बल कैमरा के साथ आ सकता है वीवो एक्स50 प्रो स्मार्टफोन
  • एक टिप्सटर का दावा, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है नया वीवो फोन

Vivo X50, X50 Pro में होगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले

Vivo X50 स्मार्टफोन 1 जून को लॉन्च होने जा रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में Vivo ने खुलासा किया था कि फोन का प्रो वर्ज़न भी है, जिसका नाम Vivo X50 Pro होगा। अब कंपनी ने अपने Weibo अकाउंट के जरिए स्मार्टफोन के आधिकारिक लुक के साथ-साथ उनके रंग विकल्पों और क्वाड रियर कैमरा सेटअप को भी टीज़ किया है। इस बीच चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर एक टिपस्टर ने दावा किया है कि फोन 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से लैस आएगा। इसके अलावा टिपस्टर ने यह भी दावा किया है कि Vivo X50 Pro में 48-मेगापिक्सल पेरिस्कोप-स्टाइल कैमरा भी शामिल होगा।

Vivo के वीबो अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक आधिकारिक रेंडर में वीवो एक्स50 प्रो को दो रंगों में देखा जा सकता है। ये दोनों नीले रंग के दो शेड्स हैं, जबकि स्टैंडर्ड Vivo X50 को पिंक रंग में दिखाया गया है। यह भी टीज़ किया गया है कि दोनों वीवो एक्स50 फोन होल-पंच डिस्प्ले से लैस होंगे।

वीवो ने वीवो एक्स50 सीरीज़ पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप होने का भी खुलासा किया है। पिछले हफ्ते कंपनी ने Vivo X50 फोन में माइक्रो गिम्बल कैमरा सिस्टम शामिल होने की जानकारी दी थी, जिसके लिए अब अनुमान लगाया जा रहा है कि यह प्रो मॉडल में शामिल होगा। प्रो पर गिम्बल कैमरा ज्यादा बड़ा है और फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल आम आयतकार मॉड्यूल से थोड़ा हटकर दिखाई देता है। Vivo X50 में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें माइक्रो-गिम्बल कैमरा सिस्टम शामिल होगा या नहीं। ऐसी भी अटकले हैं कि दोनों फोन में एक पेरिस्कोप कैमरा शामिल होगा। वीवो एक्स50 फोन के प्रोसेसर, बैटरी क्षमता, स्टोरेज विकल्प आदि की जानकारी फिलहाल लीक नहीं हुई है और न ही कंपनी द्वारा टीज़ की गई है। स्मार्टफोन की कीमत भी फिलहाल अस्पष्ट बनी हुई है।


याद दिला दें कि Vivo ने पहली बार Vivo Apex 2020 कॉन्सेप्ट फोन में माइक्रो गिम्बल कैमरा सिस्टम टीज़ किया था, जो इस साल फरवरी में पेश किया गया था। इस विशेष कैमरा सिस्टम को अन्य स्मार्टफोन्स की तुलना में काफी कम अस्थिर माना जाता है और यह फोटो में बैकग्राउंड को काफी अच्छे से धुंधला करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  10. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  11. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.