Vivo X300s होगा 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें खासियतें

Vivo अगले हफ्ते चीनी बाजार में Vivo X300s लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 मार्च 2026 12:04 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X300s में 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा।
  • Vivo X300s में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
  • Vivo X300s में 7,100mAh की बैटरी से लैस होगा।

Vivo X300s में 7,100mAh की बैटरी होगी।

Photo Credit: Vivo

Vivo अगले हफ्ते चीनी बाजार में Vivo X300s लॉन्च करने वाला है। अब तक कई टीजर में वीवो ने आगामी X सीरीज स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। अब एक नई लीक में फोन के बारे में ज्यादा जानकारी मिली है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं 7,100mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की डिस्प्ले से लैस होगा। यहां हम आपको Vivo X300s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo X300s कब होगा लॉन्च

Vivo X300s चीन में 30 मार्च को Vivo X300 Ultra और Vivo Pad 6 Pro टैबलेट के साथ लॉन्च होगा। यह फोन फिलहाल चीन में Vivo के ऑनलाइन स्टोर पर इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। यह फोन ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा। संभावना है कि यह फोन 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB RAM और स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Vivo X300s Specifications (Expected)

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन की वीबो पोस्ट के अनुसार, Vivo X300s के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। लीक में यह भी दावा किया गया है कि Vivo X300s में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली 6.78 इंच की BOE Q10+ फ्लैट स्क्रीन डिस्प्ले होगी, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट 2.0 टेक्नोलॉजी मिलेगी। वहीं यह फोन 7,100mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 90वॉट फास्ट चार्जिंग और 40वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। आगामी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा होगा। वहीं फ्रंट कैमरा होगा। इसके अलावा धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से भी लैस होगा। अन्य फीचर्स में 751440 X-एक्सिस मोटर, 1511 सिमैट्रीकल ड्यूल स्पीकर और कनेक्टिविटी के लिए USB 3.2 पोर्ट मिलेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.