Vivo X300 Ultra लॉन्च नजदीक, 200MP के 2 कैमरा, 100W चार्जिंग के साथ 30 मार्च को देगा दस्तक

Vivo X300 Ultra में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2K डिस्प्ले मिलने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 मार्च 2026 12:40 IST
ख़ास बातें
  • 12GB +256GB वेरिएंट की कीमत 7999 युआन (लगभग 1,10,000 रुपये) बताई गई है।
  • फोन में बड़ी बैटरी होगी जो कि 7000mAh तक हो सकती है।
  • Vivo X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा।

Vivo X300 Ultra में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2K डिस्प्ले मिलने वाला है।

Vivo X300 Ultra फोन लॉन्च 30 मार्चे के लिए निर्धारित है। फोन के लॉन्च से इसके सभी मेन स्पेसिफिकेशंस रिवील हो गए हैं। फोन में कंपनी ने धांसू कैमरा, बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे आकर्षक फीचर्स दिए हैं। Vivo X300 सीरीज का यह सबसे हाई एंड मॉडल होने वाला है। फोन में पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट आने वाला है जो 3nm प्रोसेस पर बना है। फोन में हाई रिजॉल्यूशन वाला 2K डिस्प्ले होगा और 144Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। फोन की प्राइसिंग भी लीक हो गई है। आइए जानते हैं इसके लॉन्च से पहले कीमत और सभी मेन फीचर्स। 

Vivo X300 Ultra Launch Date

Vivo X300 Ultra फोन 30 मार्च को स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। कंपनी इस फोन को चीन में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले इसके सभी मेन स्पेसिफिकेशंस पर से ब्रांड ने पर्दा उठा दिया है। साथ ही प्राइसिंग भी लीक हो गई है।

Vivo X300 Ultra Price (Leaked)

Vivo X300 Ultra के लॉन्च से पहले इसकी प्राइसिंग भी लीक हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर @rajAnoop_ के द्वारा फोन की यूरोपियन प्राइसिंग का खुलासा किया गया है। हालांकि सोर्स का खुलासा टिप्स्टर की ओर से नहीं किया गया है। इसकी यूरोपियन कीमत 12GB +256GB वेरिएंट के लिए €1.999,00 बताई गई है। चीनी प्राइसिंग का खुलासा भी यहां किया गया है। फोन के 12GB +256GB वेरिएंट की कीमत 7999 युआन (लगभग 1,10,000 रुपये) बताई गई है। वहीं, टॉप 16GB+1TB वेरिएंट का प्राइस 9,499 युआन (लगभग 1,30,000 रुपये) बताया गया है। 

Vivo X300 Ultra Specifications

Vivo X300 Ultra में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2K डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में Vivo X200 Ultra से अपग्रेडेड फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। फोन में बड़ी बैटरी होगी जो कि 7000mAh तक हो सकती है। जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। वहीं, वायरलेस चार्जिंग के लिए 40W सपोर्ट मिलने वाला है। फोन में कंपनी ने कैमरा पर खास फोकस किया है। 

Advertisement

Vivo X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जो कि इसका प्राइमरी लेंस बताया गया है। साथ में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस बताया गया है। फोन में कई और अपग्रेड्स मिलने वाले हैं जिनमें इसका हैप्टिक इंजन भी शामिल है। इसके अलावा इस डिवाइस में कंपनी चार माइक इस्तेमाल करने वाली है। फोन एक स्लिम बिल्ड प्रोफाइल के साथ आने वाला है। इसकी मोटाई 8.19mm कही जा रही है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  3. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  6. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  7. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  8. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  10. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.