Vivo X23 Star Edition लॉन्च, जानें क्या है खास

Vivo X23 के नए वेरिएंट को लॉन्च कर दिया गया है। वीवो ने Vivo X23 Star Edition को एक नए रंग के साथ उतारा है। आइए आपको वीवो एक्स23 स्टार एडिशन के बार में विस्तार से बताते हैं।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2018 18:47 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X23 में हुआ है स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर का इस्तेमाल
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3डी ग्लास बॉडी से लैस है वीवो एक्स23
  • 12 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है वीवो एक्स23
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Vivo ने चीन में Vivo X23 के नए वेरिएंट Vivo X23 Star Edition को लॉन्च कर दिया है। याद करा दें कि वीवो एक्स23 को सितंबर में फैशन ऑरेंज, फैशन पर्पल, मिडनाइट ब्लू, फेंटम पर्पल और फेंटम रेड रंग में लॉन्च किया गया था। अब वीवो ने Vivo X23 Star Edition को एक नए रंग के साथ उतारा है। वीवो एक्स23 स्टार एडिशन को लाल रंग के ग्रेडिएंट फिनिश और वर्टिकल स्ट्राइप के साथ लॉन्च किया गया है। बता दें कि रंग के अलावा कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कोई अंतर नहीं है। यदि हैंडसेट के प्रमुख फीचर की बात करें तो स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3डी ग्लास बॉडी, जोवी एआई, फेस अनलॉक, 6.41 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट, 8 जीबी रैम मौजूद है।
 

Vivo X23 Start Edition की कीमत

चीनी मार्केट में वीवो एक्स23 स्टार एडिशन की कीमत 3,498 चीनी युआन (लगभग 37,100 रुपये) है। बता दें कि इसी दाम में Vivo X23 को भी लॉन्च किया गया था। चीन में Vivo X23 Start Edition की प्री-ऑर्डर बुकिंग कंपनी की आधिकारिक साइट पर शुरू हो चुकी है। वीवो ब्रांड का यह फोन 3 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। वीवो एक्स23 को पांच अलग-अलग रंग में लॉन्च किया जा चुका है, लेकिन अब स्टार एडिशन एक अलग रंग में आएगा। Vivo X23 Start Edition के बैक पैनल पर लाइट से डार्क रेड रंग का ग्रेडिएंट फिनिश के साथ वर्टिकल स्ट्राइप हैं।
Advertisement
 

Vivo X23 Star Edition स्पेसिफिकेशन

नए कलर विकल्प के अलावा वीवो एक्स23 स्टार एडिशन के स्पेसिफिकेशन Vivo X23 से मिलते जुलते हैं। डुअल-सिम Vivo X23 Star Edition  एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस पर चलता है। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

Vivo X23 में डुअल कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। यह 125 डिग्री सुपर वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। Vivo X23 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास और ओटीजी सपोर्ट शामिल हैं। इसकी बैटरी 3,400 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.68x74.06x7.47 मिलीमीटर है और वज़न 160.5 ग्राम। फोन में जान फूंकने के लिए 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 670

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.